'या अली’ फेम जुबिन गर्ग की मौत, स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसे में गई सिंगर की जान!
भारत
RP Raghuvanshi
19 Sep 2025 04:36 PM
भारत
RP Raghuvanshi
19 Sep 2025 04:36 PM
सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे के दौरान गायक जुबिन गर्ग का निधन: बॉलीवुड फिल्म गैंगस्टर के सुपरहिट गाने ‘या अली’ से देशभर में मशहूर हुए गायक जुबिन गर्ग का शुक्रवार को निधन हो गया। 52 वर्ष की उम्र में सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते वक्त एक अचानक हुए हादसे में उन्होंने अपनी जान गंवा दी। उनकी मौत की खबर से पूरे संगीत जगत और प्रशंसकों में गहरा शोक है।
मंत्री अशोक सिंघल ने की पुष्टि
असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जुबिन गर्ग के निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि असम ने सिर्फ एक आवाज नहीं खोई, बल्कि अपनी धड़कन भी खो दी है। मंत्री ने कहा कि जुबिन दा केवल एक गायक नहीं, बल्कि असम और पूरे देश का गौरव थे। उनके गानों ने भारतीय संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने तक पहुँचाया।
कैसे हुआ हादसा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुबिन गर्ग सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग कर रहे थे। इसी दौरान एक अजीब दुर्घटना हो गई और उन्हें तुरंत समुद्र से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे ज़िंदगी की जंग हार गए।
नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में होनी थी प्रस्तुति
जुबिन गर्ग सिंगापुर नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने पहुँचे थे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही यह दुखद हादसा हो गया। उनकी अचानक मौत ने न सिर्फ उनके फैंस, बल्कि पूरे असमिया समुदाय और भारतीय संगीत जगत को सदमे में डाल दिया है।
फैंस में शोक की लहर
‘या अली’ से लेकर कई हिट गानों तक अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने वाले जुबिन गर्ग असम के सबसे बड़े संगीत सितारों में से एक थे। उनकी मृत्यु से लाखों प्रशंसक दुखी हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है।
डेब्यू में छा गए ऐश्वर्य ठाकरे, अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ कितनी दमदार?