Zwigato Premiere : कपिल शर्मा की फिल्म प्रीमियर पर लगा सितारों का मेला
Celebrities attended film premiere
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:08 AM
अपने कॉमेडी शो से हर दर्शक को हँसाने वाले कपिल शर्मा बॉलीवुड में अपनी तीसरी फ़िल्म (Zwigato Premiere) के साथ बड़े परदे पर दिखने वाले हैं। फ़िल्म Zwigato के प्रीमियर पर टेलीवीज़न के साथ -साथ बॉलीवुड के भी कई सितारे पहुंचे।
Zwigato Premiere
कपिल शर्मा की फ़िल्म के प्रीमियर पर उनकी हीरोइन शहाना गोस्वामी, सिंगर अदनान सामी और उनकी पत्नी, टीवी एक्ट्रेस जैसमीन भसीन, बॉलीवुड कलाकर श्रेयस तलपड़े और उनकी वाइफ, वेब सीरीज में दिखने वाली रसिका दुग्गल, न्यूली वेड स्टार कपल ऋचा चड्ढा और अली फ़जल, प्रसिद्ध यूट्यूबर और एक्टर भुवन बम, कपिल के शो के सदस्य कीकू शारदा और उनकी पत्नी, गायक सोनू निगम, एक्टर सुनील शेट्टी भी मौजूद रहे।
वहीं अपने शानदार लुक्स से सभी का दिल जीतने वाली शहनाज गिल भी प्रीमीयर पर नज़र आयीं उन्होंने ऑरेंज कलर की एक बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी थीं जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिखायी दें रहीं थीं। स्टार कॉमेडियन भारती सिंह भी अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ नज़र आयीं। कपिल के शो से जुड़ी हुईं एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के पति परमीत सेठी भी फ़िल्म प्रीमीयर (Zwigato Premiere) पर मौजूद रहे।
नंदिता दास के डायरेक्शन में बनी है फ़िल्म
एक बेहतरीन डायरेक्टर के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी नंदिता दास ने इस बार भी अपनी फ़िल्म (Zwigato Premiere) की कहानी को दुनिया भर की चकाचौंध से दूर एक सामाजिक मुद्दे से प्रेरित किया है। समाज में फैलती बेरोजगारी, मजबूरी और इंसानों के बीच की अलगाव की भावना को बखूबी पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गयी है। फ़िल्म की एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी ने पर्दे पर कपिल की पत्नी का किरदार निभाया है जो खुद एक डिलीवरी बॉय के किरदार में नज़र आ रहें हैं। अगर आप सामाजिक मुद्दों पर बनी फ़िल्में देखना और उनके द्वारा दिए गए मैसेज को फ़ॉलो करना पसंद करते हैं तो ये फ़िल्म आपको जरुर देखनी चाहिए।