Zwigato Trailer- कपिल शर्मा की फिल्म 'Zwigato' 17 मार्च को होगी रिलीज
Kapil Sharma New Movie Zwigato poster
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 05:47 AM
Kapil Sharma New Movie Zwigato - मशहूर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अब जल्द ही अपनी नई फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगेटो' की शूटिंग खत्म हो चुकी है फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 1 मार्च को फिल्म की डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की मौजूदगी में आयोजित होगा। फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर पहले ही लॉन्च हो चुका है। ये फिल्म 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'ज्विगेटो' मूवी में कपिल शर्मा एक डिलीवरी बॉय के किरदार में नजर आएंगे जिसका नाम है, मानस। फिल्म की कहानी एक डिलीवरी ब्वॉय के स्ट्रगल की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म जानी मानी निर्देशक नंदिता दास (Nandita Das) के डायरेक्शन में बनी है। फिल्म को प्रोड्यूस किया है समीर नैयर (Sameer Nair) ने। फिल्म में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के साथ लीड किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री शाहाना गोस्वामी (Shahana Goswami)।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।