Twins with Different Father- 19 साल की लड़की ने दिया अलग-अलग पिता के जुड़वा बच्चों का जन्म
प्रतीकात्मक फोटो
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:34 PM
Twins with Different Father- मेडिकल साइंस में कभी-कभी कुछ ऐसी चीजें घटित हो जाती है, जिन पर यकीन करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। यूं तो आज के जमाने में मेडिकल साइंस ने काफी तरक्की कर ली है, लेकिन फिर भी कभी-कभी ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जो काफी जटिल होते है, और सबके समझ से परे होते है।
ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है पुर्तगाल से। यहां एक 19 साल की लड़की ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। लेकिन जब बच्चों का डीएनए टेस्ट किया गया तो बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया। दरअसल डीएनए टेस्ट से पता चला कि इन जुड़वा बच्चों के पिता अलग-अलग (Twins With Different Father) है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की बात माने तो दुनिया में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं यह 20वां केस है, जिसमें जुड़वा बच्चों के बायोलॉजिकल फादर अलग-अलग है।
पुर्तगाल के गोइया राज्य के छोटे से शहर में माइनिरोस की रहने वाली एक 19 वर्षीय महिला ने ट्विंस को जन्म दिया। पहले तो लगा कि दोनों बच्चों के पिता एक ही है। लेकिन 8 महीने बाद जब बच्चों का डीएनए टेस्ट किया गया तो, एक बच्चे का डीएनए तो पिता से मैच कर गया जबकि दूसरे का बिल्कुल अलग आया। इस टेस्ट के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि दोनों बच्चों के बायोलॉजिकल फादर अलग-अलग हैं।
डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद इन जुड़वा बच्चों की मां ने खुलासा किया कि ऐसा इस वजह से हुआ क्योंकि 1 दिन उस महिला ने कुछ घंटों के अंतराल पर दो अलग-अलग पुरुषों के साथ सेक्स किया था। महिला के इस खुलासे के बाद दूसरे व्यक्ति को भी डीएनए टेस्ट के लिए बुलाया गया और उस व्यक्ति के साथ दूसरे बच्चे का डीएनए टेस्ट मैच हो गया।
सबसे हैरानी की बात यह है कि बायोलॉजिकल फादर अलग अलग होने के बावजूद ये ट्विंस (Twins) दिखने में बहुत समान है। फिलहाल दोनों बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में एक ही व्यक्ति का नाम पिता के रूप में दर्ज है ।