Greater Noida News: Caught stealing aluminum railing on the side of the expressway
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:40 AM
नोएडा (चेतना मंच)। थाना फेस-3 पुलिस ने नोएडा प्राधिकरण के इस्पेक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक जिम से टेल चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से टेंपो मैं भरी टेल बरामद की है।
थाना फेस-3 के थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया की थाने में नोएडा प्राधिकरण के निरीक्षक अनिल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया कि अज्ञात चोर प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही जिम से टेल चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की और हिंडन पुश्ते सर्विस रोड से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर चोर के नाम सनी चौहान, अनुप ,रोहित एवं शमशेर बताए हैं ।इनके पास से चोरी की गई टेल टेंपू से बरामद की है।