देहरादून:कोरोना महामारी से हर चीज पर काफी प्रभाव पड़ा है। इसी बीच शरणार्थियों की तीर्थ स्थान पर यात्रा होनी है जिसको लेकर कोविड गाइडलाइंस जारी की गई है। कोरोना की वजह से चारधाम यात्रा में सीमित लोगों को दर्शन करने का अवसर दिया जाएगा। सरकार की तरफ से जल्द ही यात्रा शुरु करने हेतू अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से एसओपी (मानक प्रचालन प्रक्रिया) जारी होगी जिसमें यात्रा से संबंधित नियम दिए जाएंगे। कोर्ट का फैसला आया था जिसके बाद सरकार यात्रा की तैयारियों में लग गई है।
यात्रा पर रोक लगने से सरकार को मिली राहत
जून 28 को हाईकोर्ट की तरफ से कोरोना संक्रमण के खतरे और सरकार की तैयारियाँ पूरी ना होने की वजह से यात्रा पर रोक लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस प्राप्त कर के सरकार दोबारा हाईकोर्ट पहुंच गई। हालांकि कोर्ट ने ये फैसला सुनाकर सरकार को यात्रा करने की अनुमति दी है जिसमें कम लोग शामिल हो पाएंगे।
पिछले साल के मुकाबले इस बार भी केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के लिए कम यात्री शामिल होंगे। देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण किए जाने के बाद यात्रियों को प्रतिदिन ई-पास दिया जाएगा। इसमें कोविड जांच की निगेटिव रिपोर्ट होने के अलावा कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले लोगों को दर्शन करने की अनुमति मिलेगी।