प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनकी उपलब्धियों को लेकर चलाया जाएगा तीन सप्ताह का विशेष अभियान
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 05:23 AM
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस साल प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के 71 वें जन्म दिन को उनकी उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए तीन सप्ताह का एक विशेष अभियान चलाया जाएगा,जो कि देश के चुनिंदा 71 शहरों से होकर गुजरेगा।
पार्टी 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर उनकी राजनैतिक उपलब्धियों को लेकर तीनसप्ताह का विशेष अभियान चलाने जा रही है। इसके लिए देश में कुल 71 जगहों का चयन किया गया है। जहां एक वीडियो फिल्म के माध्यम से उनके गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने और अब तक की उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। इसके अलावा नदी जल सफाई का संदेश देने के लिए इन सभी 71 जगहों पर नदियों की सफाई भी की जाएगी।इस अभियान में 14 करोड़ राशन बैग से लेकर 5 करोड़ धन्यवाद मोदी वाले पोस्ट कार्ड भी शामिल होंगे। साथ ही कोरोना काल में किए कार्यो का श्रेय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाएगा।
इसके अलावा पार्टी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन 25सितम्बर लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक देश भर में सरकार की उपलब्ध्यों से जुड़े कार्यक्रम करें। माना जा रहा है कि इसी बहाने भाजपा अब चुनावी अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार कर उन्हें विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से जुट जाने का संदेश भी देगी।