उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप: संजय सिंह
Sanjay Singh Expelled
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 12:27 AM
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 12:27 AM
तिरंगा यात्रा को स्टेडियम पहुंचे आप कार्यकर्ता: भूपेन्द्र
नोएडा (चेतना मंच)। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए पार्टी ने हर जिले में अपना संगठन तथा पूरी टीम तैयार कर ली है। यह घोषणा की आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने। सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आज प्रस्तावित तिरंगा यात्रा पर आयोजित पत्रकार वार्ता के पूर्व उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही।
पार्टी की तिरंगा यात्रा पर श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद की सबसे बड़ी पोषक आम आदमी पार्टी है। इसके मददेनजर पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आज नोएडा में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा इसी राष्ट्रवाद का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद का सिर्फ ढिंढोरा पीट रही है तथा वोट बैंक का हित साध रही है।
मालूम हो कि आज आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में नोएडा स्टेडियम के गेट नं0-4 से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। खबर लिखे जाने तक सैकड़ों कार्यकर्ता तिरंगा लेकर स्टेडियम पहुंच चुके थे। इस यात्रा में शामिल होने संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह समेत कई पदाधिकारी नोएडा पहुंचे। यह यात्रा विभिन्न सेक्टरों में होते हुए नोएडा का भ्रमण करेगी।