
मां ने बचाई थी Urfi Javed की जान, वरना दुनिया को कह चुकी होती अलविदाअभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट पर स्क्रीनिंग के समय का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि -"'पिछली रात मैंने अपना सालों पुराना वादा पूरा किया। हमारी फिल्म दसवीं की पहली स्क्रीनिंग आगरा सेंट्रल जेल के गार्ड्स और कैदियों के लिए हुई। हमने फिल्म की शूटिंग यहीं की थी। उनके रिएक्शन्स हमारे लिए यादें हैं, जिन्हें हम हमेशा सजोए रखेंगे।"
शेयर किए गए वीडियो में अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) जहां पर फिल्म के गाने की शूटिंग हुई है उस जगह को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं और कैदियों से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें जेल के कैदियों को लाइब्रेरी की सुविधा देने के लिए अभिनेता ने ढेर सारी किताबें भी दान की है।View this post on Instagram