Accident : एंबुलेंस मिनी ट्रक में घुसी, हादसे में 7 की मौत
भारत
RP Raghuvanshi
31 May 2022 05:55 PM
भारत
RP Raghuvanshi
31 May 2022 05:55 PM
Barelley : बरेली (एजेंसी)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर आज सुबह बरेली में बड़ा हादसा हो गया। एंबुलेंस व मिनी ट्रक की भिडंत से सात लोगों की मौत हो गई। घटना में चालक के अतिरिक्त एक ही परिवार के छह लोग थे। सभी एम्बुलेंस में सवार थे। घटना तब हुई जब एंंबुलेंस पीलीभीत के मरीज को लेकर दिल्ली से आ रही थी। हादसे की वजह जहां चालक को नींद आना बताई जा रही है, जिससे वह डिवाइडर से टकराने के बाद मिनी ट्रक में घुस गया। घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए शोक प्रकट करते हुए घायलों के समुचित उपचार कराए जाने के दिशा निर्देश दिए।
बरेली के भोजीपुरा स्थित राममूर्ति अस्पताल से पीलीभीत के मरीज को लेकर यह एंबुलेंस सुबह दिल्ली के लिए निकली थी। जैसे ही एंबुलेंस चालक लखनऊ दिल्ली नेशनल हाइवे के संखा पुल पर पहुंची तभी एंबुलेंस के चालक का संतुलन बिगड़ गया। लोगों के मुताबिक पहले एंबुलेंस डिवाइडर से टकराई इसके बाद खड़े मिनी ट्रक से जा टकराई। घटना इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इसके साथ ही एंबुलेंस में मौजूद चालक सहित मरीजों ने मौंके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी जैसे ही सीओ मीरगंज राजकुमार मिश्रा को मिली वह तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचने पर उन्हें पहले से ही थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस मौजूद मिली। जिसके बाद सीओ राजकुमार मिश्रा ने सात लोगों की मौत होने की जानकारी तत्काल एसएसपी सहित अन्य आला अफसरों को दी। जिसके बाद डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी रोहित सजवाण सहित अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके पूर्व ही घटना में घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका था। आलाअफसरों ने मौके का निरीक्षण कर घटना का अपडेट तत्काल शासन को दिया।
शवों की शिनाख्त हो गई है। जिसमें एंबुलेंस का ड्राइवर भोजीपुरा थाना इलाके के रामपुरा गांव निवासी मेहंदी हसन है। बताते है कि सुबह में ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई। इसके चलते एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर कैंटर में घुस गई। इससे हादसा हो गया।
मृतकों में आरिफ पुत्र खुर्शीद निवासी पहाडग़ंज जिला पीलीभीत, खुर्शीद पिता नदीब खां निवासी पहाडग़ंज जिला पीलीभीत, समीरन बेगम पत्नी खुर्शीद निवासी पीलीभीत, समीर बानो आरिफ की बुआ, ड्राइवर मेहंदी खां पुत्र सूबे खां निवासी भोजीपुरा, मोहमद जफऱ पुत्र मोहम्मद अकील निवासी पहाडग़ंज जिला पीलीभीत है।
पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी पुलिस को शकील खां पुत्र मजीद खां निवासी पहाडग़ंज जिला पीलीभीत द्वारा दी गई थी। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने जाम न लगे इसलिए एक लाइन बंद कर दूसरी लाइन से यातायात निकाला। घटना स्थल पर एडीजी और एसएसपी पहुंच गए हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
दिल्ली से एंबुलेंस आ रही थी। इसमें (सब मृतक) एक ही परिवार के सदस्य थे, उनमें से एक बीमार था । यह एक ट्रक से टकरा गया। हादसे में चालक समेत एंबुलेंस में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।
- एसएसपी बरेली, रोहित सिंह सजवान