Happy Valentine Day: फेंगशुई के अनुसार आपका बेडरूम आपके प्रेम जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, आईये जाने कैसे?
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:25 AM
आज का दिन प्यार करने वालों के लिए बहुत खास है क्योंकि आज वेलेंटाइन डे(Valentine Day) है । इस दिन प्रेमी युगल हों या नवविवाहित हों सभी अपने पार्टनर के साथ मिलकर ये दिन बिताते हैं । अनमेरिड कपल (Unmarried couple)हो या फिर मेरिड कपल(Married Couple) सभी के जीवन में थोड़े बहुत मनमुटाव होते रहते हैं। दाम्पत्य जीवन में ये सब होना आम है, लेकिन यदि बिना किसी बात के आए दिन तकरार होना सही नहीं हैं। यदि कभी ऐसा होता है तो आपको अपने बेडरूम(Bedroom) पर ध्यान देने की जरूरत है। फेंगशुई के अनुसार आपका बेडरूम(Bedroom) आपके प्रेम जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। यदि आपके अपने जीवनसाथी के साथ रोज बिना किसी कारण लड़ाई झगड़े हो रहे हैं तो संभव हैं आपके बेडरूम (Bedroom)में कुछ कमियां हैं जिनके कारण ऐसा हो रहा है। दरअसल बेडरूम (Bedroom)में लगातार नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के कारण ऐसा होता है। आइए जानते हैं फेंगशुई के कुछ उपाय जिनकी मदद से आप अपने बेडरूम(Bedroom) की कमियां दूर कर सकते हैं और अपने रिश्ते की डोर को मजबूत कर सकते हैं....
बेडरूम में तस्वीरें न लगाएं
बेडरूम (Bedroom)में कभी भी अपने दोस्तों या परिवार की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। यदि अगर तस्वीरें हटाना संभव न हो तो उन्हें ऐसी जगह लगाएं कि बेड से वो आपको नजर न आएं। बेड के बिल्कुल सामने लगी तस्वीरों से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
लाफिंग बुद्धा
फेंगशुई के अनुसार लाफिंग बुद्धा प्रेम संबंध को मजबूत और खूबसूरत बनाए रखने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा होने से जीवन में सकारात्मकता आती है और रिश्ते भी मजबूत होते हैं।
घर का रखें ध्यान
घर में अगर नेगेटिव एनर्जी है, तो इसका प्रभाव भी आपके प्रेम संबंधों पर पड़ने लगता है। वहीं घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का प्रयास करें और ऐसा करने के लिए घर में साफ सफाई और सजावट करें तो बेहतर है।
बेडरूम में ना रखें टीवी, कंप्यूटर
टीवी, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जीवन में नकारात्मक प्रभाव लाते हैं और इनका रिश्ते पर प्रभाव भी पड़ सकता है। जी दरअसल इनकी मौजूदगी में अक्सर देखा गया है कि लोग बातचीत को कम प्राथमिकता देते हैं। वहीं फेंगशुई कहता है कि अपनी शादीशुदा जिंदगी या अपना प्रेम जीवन खुशहाल बनाने के लिए टीवी, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को बेडरूम से बाहर ही रखें।
बेडरूम में सिंगल गद्दे ही करें इस्तेमाल
लोग डबल बेड पर दो सिंगल गद्दों का प्रयोग करते हैं। वहीं अगर हम फेंगशुई की माने तो पति पत्नी के बेडरूम में एक ही फुल साइज का गद्दा होना चाहिए क्योंकि दो गद्दे कपल्स के लिए ज्यादा शुभ नहीं माने जाते हैं।
शादीशुदा ना करें ये गलती
शादीशुदा अपने बेडरूम में बेड के सामने कभी भी कोई मिरर या आईना ना रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे रिश्ते में लड़ाई की आशंका बढ़ जाती है। इसी के साथ बेडरूम में बिस्तर के ठीक सामने बाथरूम नहीं होना चाहिए।
Read Also: IPL News:अब आईपीएल में बल्लेबाजी का धूम-धूम धड़ाका दिखाएंगे करन शर्मा