Sunil Grover Heart Surgery: हार्ट ब्लॉकेज के वजह से सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, पहले से अब सेहत में सुधार
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 10:50 AM
डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी जैसे यादगार किरदारों को निभाकर लोगों को हंसाने वाले एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) इन दिनों अपनी सेहत की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की हार्ट सर्जरी हुई है। इस सर्जरी की खबर सामने आने के बाद लोग उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं। कुछ समय पहले उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) के हार्ट में ब्लॉकेज थी, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। एक्टर काफी वक्त से इस समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन शूटिंग में बिजी होने के कारण उनकी सर्जरी में देरी होती जा रही थी। सोशल मीडिया पर भी सुनील(Sunil Grover) की सर्जरी को लेकर जानकारी दी जा रही है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं सुनील
गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) भी अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपने मजेदार वीडियो शेयर कर लोगों के चेहरों पर मुस्कान ले आते हैं। बता दें कि सुनील (Sunil Grover) को कपिल शर्मा(Kapil Sharma) के शो 'द कपिल शर्मा शो' में गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदारों में खूब पसंद किया गया था। वह कई फिल्मों में भी दिख चुके हैं।
इन फिल्मों मेंं आए नजर
सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) ने अपने करियर की शरुआत दिवंगत जसपाल भट्टी के साथ की थी। सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) के टीवी करियर की शुरुआत शो 'चला लल्ला हीरो बनने' से हुई थी, इसके अलावा सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) सब टीवी के पहले साइलेंट शो 'गुंटूर गूं' में भी लोगों को हंसाते हुए नजर आये थे। लेकिन सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) को नेशन वाइड लोकप्रियता कलर्स के कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल' के गुत्थी और 'द कपिल शर्मा शो' के डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार से मिली। इसके अलावा वह 'हीरोपंती', 'बागी', 'जिला गाजियाबाद' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। साथ ही वह वेबसीरीज 'सनफ्लॉवर' और 'तांडव' में भी नजर आए थे।
Read Also: Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम बदला, बारिश के साथ पारा गिरा, तेज हवाएं लौटीं