
Afghanistan Bomb Blast अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान सरकार के प्रवक्ता द्वारा भारत के साथ मित्रता के हाथ बढ़ाने की बात कहे जाने के कुछ ही घंटों बाद अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित रूसी दूतावास के बाहर बम धमाका हो गया। बताया जाता है कि यह फिदायीन हमला है। इस बम धमाके में रूस के दो राजनेताओं समेत बीस लोगों की मौत हो गई है। धमाके के बाद पुलिस कर्मियों ने हमलावर को पहचान लिया और उसे मार गिराया।
समाचार एजेंसी की खबरों के अनुसार काबुल में स्थित रूस के दूतावास के बाहर आज दोपहर अचानक से बम धमाका हुआ। इस धमाके में दो रूसी राजनीयिक समेत बीस लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि सुरक्षाबलों ने हमलावर को ढेर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि दूतावास के गेट पर पहुंचने से पहले ही आत्मघाती हमलावर को गोली मारकर मार दिया गया। रूसी दूतावास के बाहर खड़े तालिबान के सुरक्षाबलों ने हमलावर की पहचान कर ली थी और तभी उसे गोली मार दी।
आपको बता दें कि रूस उन चुनिंदा देशों में है जिसने अभी भी काबुल में दूतावास खोला हुआ है। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद ज्यादातर देश अपने दूतावासों को बंद कर चुके हैं। रूस की तरफ से तालिबान को आधिकारिक पहचान नहीं दी है। जरूरी सेवाओं की सप्लाई के लिए दोनों देशों के बीच बात चल रही है।