Qutub minar- ज्ञानवापी के बाद कुतुब मीनार निशाने पर, होगी खुदाई
कुतुब मीनार
भारत
चेतना मंच
22 May 2022 09:54 PM
दिल्ली- वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid Varanasi) में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक इमारत कुतुब मीनार (Qutub minar) परिसर में की जाएगी खुदाई। कुतुब मीनार के अंदर खुदाई करने का आदेश संस्कृति मंत्रालय द्वारा दिया गया है। संस्कृति मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि कुतुब मीनार में स्थित मूर्तियों की Iconography कराई जाए। और प्राप्त रिपोर्ट को संस्कृति मंत्रालय में सबमिट किया जाए।
कुतुब मीनार के निरीक्षण के बाद संस्कृति मंत्रालय ने लिया फैसला -
संस्कृत मंत्रालय के सचिव ने अधिकारियों के साथ कुतुबमीनार का निरीक्षण करने के बाद मूर्तियों की Iconography का निर्देश दिया है। इस निर्देश के तहत कुतुब मीनार (Qutub minar) के दक्षिणी भाग में व बस से 15 मीटर की दूरी पर खुदाई का कार्य किया जा सकता है।
कुछ समय पहले से ही ऐतिहासिक इमारत कुतुबमीनार (Qutub minar) का नाम बदलने की मांग की जा रही है। हिंदू संगठन कुतुबमीनार का नाम बदलकर विष्णु स्तंभ रखने की मांग की जा रही है। कुछ दिन पहले ही हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने क़ुतुब मीनार में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया था जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। कुतुब मीनार से जुड़े और भी कई विवाद सामने आ चुके हैं। दशकों से कुतुबमीनार में मंदिर होने और देवी-देवताओं की मूर्तियों को अपमानित तरीके से रखने का विवाद चल रहा है।