Bollywood- बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को रविवार को एक पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। खबर मिलते ही मुंबई पुलिस काफी सक्रिय हो गई है, और अभिनेता सलमान खान की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस अभिनेता के अपार्टमेंट में पहुंच चुकी है।
दरअसल रविवार को सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरा पत्र मिला था इस पत्र में अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। खबरों के मुताबिक सलीम खान को मिले इस पत्र में लिखा गया था कि सलमान खान (Salman Khan) तुम्हारा भी हाल सिद्धूमूसेवाला की तरह किया जाएगा। सलीम खान को यह पत्र तब मिला जब वह मॉर्निंग वॉक के दौरान गार्डन में गए हुए थे। मॉर्निंग वॉक के दौरान रोजाना जिस बेंज पर वह कुछ देर के लिए बैठते हैं, वहीं पर यह पत्र रखा हुआ था।
इस धमकी भरे पत्र के मिलने के बाद मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज होते ही मुंबई पुलिस काफी सक्रिय हो गई है और पुलिस का एक गुट सलमान खान के अपार्टमेंट गैलेक्सी में पहुंच चुका है। अभिनेता की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
साल 2018 में भी मिली थी सलमान खान को धमकी -
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अभिनेता सलमान खान (Actor Salman Khan threatened) को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले साल 2018 में सिद्धू मूसे वाला की हत्या करने वाले गैंग लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। सिद्दू मूसे वाला की हत्या होने के बाद लॉरेंस बिश्नोई का वह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा था। अब एक बार फिर अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा पत्र मिलना वाकई में चिंता का विषय है।