
Agnipath bharti Yojana : सेना में भर्ती के लिए रक्षा मंत्रालय ने अग्निपथ योजना की शुरुआत का ऐलान किया है। जिसके विरोध में कई राज्यों में युवा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है। बिहार के छपरा में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन को आग के हवाले कर दिया है, इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि ट्रेन धू-धू करके जल रही है। वहीं आरा में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।
सेना में भर्ती की चाहत रखने वाले लोगों ने अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए चार साल के कॉन्ट्रैक्ट भर्ती पर सवाल खड़ा गिया है। इनका कहना है कि चार साल के बाद हमारे भविष्य का क्या होगा, सिर्फ 25 फीसदी लोगों को ही सेवा विस्तार दिया जाएगा। जिन लोगों की अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होगी, उसमे से 75 फीसदी को सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा और ना ही उन्हें किसी भी तरह की पेंशन का लाभ मिलेगा।
बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर सेना में भर्ती नौकरी की चाह रखने वालों ने विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों का यह प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी है, छात्र केंद्र सरकार के खिलाफ इस योजना को लेकर विरोध कर रहे हैं। बक्सर जिले की बात करें तो यहां 100 से अधिक युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया, इन लोगों ने रेलवे ट्रैक पर ही स्क्वॉट किया, पटना से जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को रोक दिया, जिसके चलते 30 मिनट तक ट्रेन आगे नहीं जा सकी। प्रदर्शनकारी छात्र सरकार की योजना के खिलाफ नारे लगा रहे थे। बिहार के नवादा में भी ब़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध किया।
https://twitter.com/Shehl/status/1537312385316560896?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1537312385316560896%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Findia%2Fdefence-job-seekers-hit-the-street-against-agnipath-scheme-protest-on-highway-railway-track-in-bihar-687744.htmlप्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम सेना में भर्ती के लिए कड़ी मेहनत करते हैं,आखिर चार महीने की ट्रेनिंग के बाद चार साल की नौकरी का क्या होगा। आखिर हम कैसे तीन साल की ट्रेनिंग के बाद हम देश की रक्षा करेंगे। सरकार को इस स्कीम को वापस लेना चाहिए। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि चार साल के बाद हम कहां जाएंगे। हम चार साल की नौकरी के बाद बेघर हो जाएंगे। इसीलिए हमने सड़क जाम कर दी, देश के नेताओं को अब पता चलेगा कि युवा जागरूक है।