
Agnipath Yojana : केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में घोषित सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी है। यूपी के वाराणसी में जहां पथराव हुआ, वहीं बिहार और हरियाणा में भी इसका ज्यादा असर देखा जा रहा है। बिहार में बहुत से स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है और कई ट्रेनें फूंक दी है। ऐसे में बिहार में रेल यातायात पूरी तरह पटरी से उतर गया है। 200 से ज्यादा ट्रेन सेवाएं इस प्रदर्शन की वजह से प्रभावित हैं। 35 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे की ओर से आम लोगों और यात्रियों को स्थिति की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। रेलवे की ओर से बताया गया है कि अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे आंदोलन के कारण कुल 200 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। पूरे देश में 35 ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं, जबकि 13 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न स्टेशनों पर आंदोलन के कारण 8 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। 12335 मालदा टाउन - लोकमान्य तिलक (टी) एक्सप्रेस और 12273 हावड़ा - नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस रद्द कर दी गई हैं।
हेल्पलाइन नंबर अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के बीच पूर्व मध्य रेलवे ने कई रेलवे स्टेशनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिन पर फोन कर ट्रेनों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। रेलवे ने जो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, वो इस प्रकार है...
डल्टोनगंज के लिए हेल्पलाइन नंबर- 7091092320 कोडरमा के लिए 9334837103 धनबाद के लिए 9771426825 खगड़िया के लिए 8252912031 हाजीपुर के लिए 8252912078 बरौनी के लिए 8252912043 दरभंगा के लिए 9264492779 कमर्शियल कंट्रोल/डीडीयू के लिए 7388898100 कमर्शियल कंट्रोल समस्तीपुर के लिए 9771428963 दानापुर के लिए 9341505327