Akshay Kumar Birthday Special- साल में सबसे अधिक फिल्म करने वाले खिलाड़ी कुमार की इस साल की सबसे अधिक रेटिंग वाली फिल्म है ये
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:59 AM
Akshay Kumar Birthday Special- बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनका जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता है जिन्हें इनके स्ट्रिक्ट रूटीन के लिए भी जाना जाता है। बॉलीवुड में साल में सबसे अधिक फिल्में बनाने का रिकॉर्ड भी अक्षय कुमार के ही नाम है। अमूमन अन्य अभिनेता जहां साल में एक दो फिल्में बनाते हैं, वही अक्षय कुमार साल भर में कम से कम चार फिल्में जरूर पूरी करते हैं।
साल 2022 में भी अक्षय कुमार (Akshay Kumar Movie list 2022) की एक के बाद एक चार फिल्में रिलीज हुई। साल की शुरुआत में मार्च महीने में इनकी पहली फिल्म बच्चन पांडे रिलीज हुई, इसके बाद जून में ऐतिहासिक फिल्म पृथ्वीराज चौहान, फिर अगस्त में भाई बहन के रिश्ते पर आधारित फिल्म रक्षाबंधन और अब क्राइम ट्रेलर पर आधारित फिल्म कठपुतली रिलीज हुई है। साल 2022 में एक के बाद एक लगातार चार फिल्में रिलीज होने के बाद भी यह साल अक्षय कुमार के लिए कुछ खास नहीं रहा। इनकी पिछली तीन फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो गई। आखिरकार चौथी फ्लॉप फिल्म से बचने के लिए खिलाड़ी कुमार ने अपनी फिल्म कठपुतली सिनेमाघरों में रिलीज करने के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की। इसका असर यह हुआ कि फिल्म कठपुतली इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की सभी फिल्मों में सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्म बन गई।
जाने किस फिल्म को मिली कितनी रेटिंग -
साल 2022 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की चारों फिल्मों में से कठपुतली को सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। डिज्नी हॉटस्टार (Disney Hotstar) पर रिलीज हुई कठपुतली को आईएमडीबी पर 10 में से 6.0 रेटिंग दी गई है। जबकि सम्राट पृथ्वीराज 10 में से 5.8 की रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। बच्चन पांडे 10 में से 5.2 की रेटिंग के साथ तीसरे पायदान पर है। हैरानी की बात यह है कि अक्षय कुमार की सभी फिल्मों की तुलना में रक्षा बंधन को सबसे अच्छे रिव्यू मिले थे फिर भी इसकी रेटिंग सबसे कम है। इसे 10 में से 4.6 रेटिंग मिली है।
अगले साल तक रिलीज होंगी अक्षय की ये पांच फिल्में -
अभिनेता अक्षय कुमार का एक के बाद एक फिल्म रिलीज करने का सिलसिला अगले साल भी चलेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार साल 2023 में अक्षय कुमार की 6 फिल्में रिलीज हो सकती है। आगामी साल में रिलीज होने वाली खिलाड़ी कुमार की फिल्मों के नाम हैं- राम सेतु, ओ माय गॉड! 2, सेल्फी, कैप्सूल गिल, बड़े मियां छोटे मियां और सोरारई पोटरु की हिंदी रीमेक। खबर आ रही है कि यह सारी फिल्में साल 2023 में रिलीज हो सकती हैं।