Akshay Tritiya 2022- इस वर्ष अक्षय तृतीया पर बन रहा राज योग, जानें पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
अक्षय तृतीया 2022
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:19 PM
Akshay Tritiya 2022- इस वर्ष अक्षय तृतीया का पर्व 3 मई 2022 मंगलवार के दिन पड़ रहा है। यह पर्व प्रतिवर्ष वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार उसके भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। अक्षय तृतीया के पर्व पर भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी की पूजन का प्रावधान है। इस दिन भगवान लक्ष्मी व विष्णु भगवान की विधि विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, और धन एवं ऐश्वर्य की बरसात होती है। कई वर्षों के बाद इस वर्ष अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya 2022) के पर्व पर राज योग बन रहा है। इस शुभ संयोग पर शुभ मुहूर्त में पूजा एवं खरीददारी करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी।
अक्षय तृतीया पर बन रहे राजयोग और पर्व का महत्व -
अक्षय तृतीया के खास पर्व पर इस वर्ष तीन राजयोग बन रहे हैं। पहला राजयोग मालव्य राज योग है जो शुक्र राशि की इसके उच्च राशि मीन में प्रवेश करने से बन रही है। दूसरा हंस राजयोग बन रहा है जो गुरु के मीन राशि में प्रवेश करने से बन रहा है। तीसरा राजयोग शनि के अपने घर में होने से शश राज योग बन रहा है। इन तीन राजयोगो के बनने से इस वर्ष अक्षय तृतीया पर्व की महत्वता और भी बढ़ गई है। इस शुभ संयोग में कोई भी शुभ कार्य करने, भवन वाहन व आभूषण खरीदने से लाभ की प्राप्ति होती है।
हिंदू धार्मिक मान्यता में अक्षय तृतीया पर्व का बहुत ही महत्व है। इस खास पर्व पर दान पुण्य स्नान पूजा एवं तपस्या करने से शुभ लाभ की प्राप्ति होती है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि अक्षय तृतीया के पर्व पर सोने चांदी के आभूषण खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव अपने भक्तों पर बनी रहती है।
इस वर्ष अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya 2022) के पर्व पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है सुबह 5:39 से दोपहर 12:18 तक।
इस वर्ष खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त है 3 मई सुबह 5:39 से लेकर अगले दिन 4 मई सुबह 5:38 तक।
शुभ मुहूर्त में पूजा एवं खरीददारी करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं।