Commonwealth Games 2022: अमित पंघाल ने बॉक्सिंग में किया कमाल, फाइनल में जगह बनाकर दिखाया जलवा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:12 AM
नई दिल्ली: आज कॉमेनवेल्थ गेम्स ये अपने 9 दिन की तरफ पहुंच चुका है। अमित पंघाल ने बॉक्सिंग की तरफ से मेंस 51Kg वेट कैटेगरी में जलवा दिखाते हुए जाम्बिया के पैट्रिक चिनेयम्बा को 5-0 से हराकर जीत हासिल की है। रेसलिंग के विमेंस फ्रीस्टाइल 53Kg कैटेगरी नॉर्डिक सिस्टम की बात करें तो विनेश फोगाट ने चामोड्या केशानी को चंद सेकंड में में हराया था।
भारत की नीतू बॉक्सिंग के 48Kg वेट कैटेगरी में कनाडाई प्रियंका ढिल्लन के खिलाफ सेमीफाइनल जीतकर कमाल किया है। नीतू ने कनाडाई बॉक्सर को 5-0 से हराकर मुकाबला जीत लिया है।
मेंस फ्रीस्टाइल रेसलिंग के 74Kg कैटेगरी में नवीन ने विरोधी ओगबोन्ना जॉन को हराकर मैच पर कब्ज़ा किया है। नवीन ने मुकाबला 13-3 के बड़े अंतर से मैच में जीत हासिल।की। उन्होंने राउंड ऑफ 16 में शानदार जीत मिली है। विमेंस रेसलिंग के 50Kg वेट कैटेगरी में पूजा गहलोत ने टेक्निकल सुपीरियारिटी के आधार पर जीत हासिल किया है। उन्होंने 12-2 के बड़े अंतर के साथ मुकाबला जीता है।
बॉक्सिंग और रेसलिंग जैसे खेलों में हिंदुस्तान को पदकों की काफी ज्यादा उम्मीद है।
रैंक देश कुल मेडल
1 ऑस्ट्रेलिया 138
2 इंग्लैंड 129
3 कनाडा 67
4 न्यूजीलैंड 41
5 भारत 26
6 स्कॉटलैंड 35
शाम में बॉक्सिंग के ओवर 50 Kg (लाइट फ्लायवेट) में निखत जरीन और सवन्ना अल्फिया का मुकाबला होने जा रहा है। निखत आज सेमीफाइनल जीतकर गोल्ड की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाने के लिए तैयार है।