Amitabh Bachchan- बिग बी के पोस्ट पर बुढ़ऊ, और देशी ठर्रा कहकर ट्रोल करने वालो को बिग बी का करारा जवाब
अमिताभ बच्चन ने ट्रोलर्स की दिया मुहतोड़ जवाब
भारत
चेतना मंच
16 May 2022 09:44 PM
Bollywood:-अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया (Amitabh Bachchan on social media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर अपने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने में भी बिग बी माहिर है। इसका जीता जागता उदाहरण रविवार को देखने को मिल गया। जब बिग बी के मॉर्निंग पोस्ट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू किया तो अपनी हाजिर जवाबी से उन्होंने सबका मुंह बंद कर दिया, और अपने फैंस का दिल जीत लिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-
दरअसल बिग बी ने रविवार सुबह 11:30 बजे सोशल मीडिया पर फैंस को गुड मॉर्निंग विश किया। जिसके बाद अमिताभ बच्चन जमकर ट्रोल (Amitabh Bachchan trolled on social media) होने लगे।अमिताभ बच्चन ने देर से गुड मॉर्निंग पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद लोगों ने उन्हें बुरी तरीके ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा- बुड्ढे दोपहर हो गई। इसपर बिग बी ने जवाब दिया- "आप चिर आयु हों मेरी प्रार्थना और ईश्वर करे तब आपको लज्जित करते हुए कोई आपको बूढ़ा न कहे।
वही एक और यूजर ने बिग बी के मॉर्निंग पोस्ट पर उन्हें कॉल करते हुए लिखा-" यह कौन सी प्रातः काल है, महा नालायक जी" जिसके जवाब में बिग बी ने लिखा कि-" रात भर काम कर रहे थे तो देर से उठे लायक जी"
एक अन्य यूजर ने लिखा-"आज बहुत देर में उतरी लगता है देसी पीकर आए हैं आज"इस यूजर को करारा जवाब देते हुए बिग बी ने लिखा- "स्वयं नहीं पीते औरों को पिला देते हैं मधुशाला"।
बिग बी के गुड मॉर्निंग पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया है कि - "आपको नहीं लगता कि आपने कुछ ज्यादा ही जल्दी गुड मॉर्निंग विश कर दिया है।"यूजर के इस कमेंट का जवाब देते हुए बिग बी ने लिखा है- "मैं आपके इस तंज के लिए आभारी हूं। लेकिन मैं देर रात तक काम कर रहा था। शूटिंग आज सुबह खत्म हुई है ।इसलिए सुबह देर से जगा, तो वैसे ही शुभकामनाएं भेज दी। अगर इससे आपको बुरा लगा है तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं।"
इस तरह से बिग बी ने अपनी पोस्ट पर ट्रोलर्स को बहुत ही शालीनता से जवाब देकर मुंह बंद कर दिया उनकी इस हाजिर जवाबी से उनके फैंस का दिल गदगद हो गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें इस समय अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र (Amitabh Bachchan movie Brahmashtra) की शूटिंग में बिजी है। फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। बिग बी की इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और मौनी रॉय (Mouni Roy) महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन द इंटर्न, गुड बॉय और ऊंचाई नाम के प्रोजेक्ट में भी काम कर रहे हैं।