Virat And Anushka Daughter Vamika 1st Look: कैमरे में कैद हुई विराट और अनुष्का की बेटी वामिका की पहली झलक
भारत
चेतना मंच
24 Jan 2022 03:23 AM
इंडिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा(Virat Kohli and Anushka Sharma) अपनी प्राईवेसी का बेहद ध्यान रखते हैं । ऐसे में वे मीडिया के सामने भी बेहद कम आते हैं । बता दें हाल ही में इस कपल न अपनी बेटी वामिका(Vamika) का पहला जन्मदिन मनाया है । उनकी बेटी अब पूरे एक साल की हो चुकी हैं । आज तक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli and Anushka Sharma) ने अपनी बेटी वामिका(Vamika) को मीडिया और सोशल मीडिया से दूर रखा है । कई बार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli and Anushka Sharma) की ओर से शुरुआत से ही अपील की गई थी कि वह अपनी बेटी को अभी सोशल मीडिया की दुनिया से दूर रखना चाहते हैं, जबतक वह इन बातों को समझना शुरू नहीं कर देती है। लेकिन रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे आखिरी वनडे मैच के दौरान अनुष्का (Anushka)स्टेडियम पहुंचीं, जहाँ उनकी बेटी अनुष्का(Anushka) की गोद में नजर आई ।
स्टार स्पोर्ट्स के कैमरे में कैद हुई वामिका की तस्वीर
मैच के दौरान वामिका (Vamika)की तस्वीर प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के कैमरे में कैद हो गई। देखते-देखते वामिका(Vamika) की झलक वाली बेहद प्यारी तस्वीर और पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। बता दें वामिका(Vamika) के जन्म के बाद यह पहला मौका है जब उनकी झलक दुनिया के सामने आई है। एक साल तक विराट और उनकी पत्नी अनुष्का (Virat Kohli and Anushka Sharma) बेटी की तस्वीर को मीडिया के कैमरे से बचा पाने में सफल रहे थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो
बता दें एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) स्टैंड्स में अपनी बेटी वामिका (Vamika) को लिए हुए खड़ी हैं, इस दौरान कैमरा उनकी तरफ आ जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)ने ब्लैक रंग की ड्रेस पहनी हुई है और उनकी बेटी वामिका(Vamika) ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई। कुछ देर पहले ट्विटर पर शेयर किया गया यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पसंद भी कर रहे हैं।
लंबी लव स्टोरी के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे
विराट कोहली और अनुष्का (Virat Kohli and Anushka Sharma)शर्मा की लव स्टोरी साल 2013 में शुरू हुई थी। उस दौरान जब कोहली (Kohli)क्रिकेट करियर में सफलता के मुकाम को हासिल करने में लगे थे। अनुष्का (Anushka)जब तक बॉलीवुड की सुपर स्टार बन चुकी थीं। इसी दौरान अनुष्का(Anushka) को एक एड कंपनी अपना एडशूट का ऑफर किया। यह एक कमर्शियल शैंपू का एड था, जिसमें अनुष्का और कोहली(Anushka and Kohli) साथ नजर आए थे। विराट(Virat) ने अनुष्का(Anushka) को दिया था फ्लाइंग किस विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli and Anushka Sharma)साल 2014 आते-आते गहरे प्यार के बंधन में बंध गये थे। अपनी लंबी लव स्टोरी के बाद दोनों ने शादी बंधन में बंधकर अपने नये जीवन की शुरुआत की।
Read Also: bBollywood update: कंगना रनौत के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर सेसरशिप की मांग हुई खारिज