
मैं यहां पर किसी को हराने नहीं आया हूं, मैं एक एक गुजराती को जिताने के लिए आया हूं: अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जूनागढ़ की जनसभा में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि- साधु संतों की और नरसिंह मेहता की इस पवित्र भूमि को मेरा प्रणाम। सबसे पहले मैं अपनी आशा वर्कर की बहनों को कहना चाहता हूं कि आपके कुछ लोग मेरे पास आए थे मैंने आपकी सारी मांगे समझ ली है, हमारी सरकार बना दो मैं 3 महीने में आपकी सारी मांगे पूरी कर दूंगा। मैं यहां पर किसी को हराने नहीं आया हूं, मैं एक एक गुजराती को जिताने के लिए आया हूं। मुझे राजनीति करने नहीं आती, मैं एक पढ़ा लिखा, ईमानदार, देशभक्त आदमी हूं, काम करना आता है। अगर आपको भ्रष्टाचार गुंडागर्दी और राजनीति चाहिए तो उनके पास चले जाना। यदि आपको अच्छे स्कूल अस्पताल आशा वर्कर की मांगे मनवानी हो, वैसे ही दूसरे कर्मचारियों की मांग मनवानी हो तो मेरे पास आ जाना। मुझे काम करना आता है। ऐसा लग रहा है गुजरात में कुछ अद्भुत हो रहा है, मानो भगवान खुद झाडु चला रहे है। आपने उन लोगों को 27 साल का मौका दिया है, आप मुझे एक बार 5 साल के लिए मौका दे दीजिए आपने जितना प्यार दिया है, उस सब का कर्ज उतार दूंगा, आपके सारे काम करूंगा।" [video width="1280" height="720" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/10/VID-20221001-WA0009.mp4"][/video]
गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सबसे पहले भ्रष्टाचार खत्म करेंगे: अरविंद केजरीवालगुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सबसे पहले भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। अगर आप कोई भी काम करवाने के लिए अपने एमएलए के पास जाते हैं तो वह कहते हैं कि सरकार घाटे में चल रही है। सरकार के पास पैसे नहीं है। गुजरात का ढाई लाख करोड़ का बजट है और इन लोगों ने आपके ऊपर साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्जा चढ़ा दिया है। सुबह से लेकर शाम तक हर चीज पर टैक्स लगता है l यह लोग अरबों रुपए इकट्ठा करते हैं। कहां जा रहा है इतना पैसा? ये सारा पैसा इनके स्विस बैंकों में जाता है। एक एक नेता ने इतना पैसा इकट्ठा कर लिया है कि इनकी सात पीढ़ी घर बैठकर खाएगी और फिर कहते हैं कि सरकार घाटे में चल रही है, इसे बंद किया जाएगा। दिसंबर के बाद गुजरात में कोई भी मुख्यमंत्री, मंत्री, एमएलए या अफसर पैसा नहीं खाएगा। गुजरात सरकार का एक-एक पैसा जनता के ऊपर खर्च किया जाएगा। पंजाब में एक मंत्री थोड़ी बहुत गड़बड़ कर रहा था, भगवंत मान जी ने खुद ही अपने मंत्री को जेल भेज दिया, इतनी कट्टर ईमानदार पार्टी है आम आदमी पार्टी। दिसंबर में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, आप अपना कोई भी काम करवाने जाओगे कोई भी नेता आपसे पैसा नहीं लेगा। कोई भी नेता चोरी नहीं करेगा और जितने भी नेताओं ने चोरी करके रखी है उन सब से हिसाब लेंगे। एक ऐसी व्यवस्था करेंगे जिसमें आपको अपने किसी भी सरकारी काम के लिए सरकारी दफ्तर तक जाने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली में हमने यह लागू कर दिया है गुजरात में सरकार बनने के बाद यहां पर भी लागू करेंगे। यह जो पेपर फूटते हैं वह ऐसे ही थोड़ी फूटता है इसमें जरूर कोई ना कोई बड़ा नेता शामिल है। 2015 के बाद से जितने भी पेपर फूटे हैं सब की जाँच करवाएंगे और इसमें जितने भी बड़े-बड़े नेता शामिल हैं उनको जेल भिजवाएंगे। 2 साल पहले तलाठी की परीक्षा के लिए 25,00,000 लोगों ने आवेदन दिया था पर इन्होंने वह परीक्षा रद्द कर दी। दिसंबर में हमारी सरकार बनेगी और हम फरवरी में तलाठी का पेपर करवा देंगे। [video width="1920" height="1080" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/10/VID-20221001-WA0005.mp4"][/video] जब मैं पिछली बार गुजरात आया था तो एक आदमी मुझसे मिलने आया था। मै सभा में जाता हूं, जहां पर होटलों में रुकता हूं, अलग-अलग लोगों से मिलता रहता हूं। उस आदमी ने मुझे बताया कि गुजरात में महंगाई बहुत बढ़ गई है। वह आदमी अपने साथ अपने बिजली का बिल भी लेकर आया था। वह कह रहा था कि मेरे घर पर एक लाइट, एक पंखा और एक टीवी चलता है फिर भी ₹3500 बिजली का बिल आया है और पहले का भी ₹17000 बिल दिया गया है। और जब यह ₹17000 का गलत बिल हम ठीक करवाने जाते हैं तो वह लोग हमसे घूस मांगते हैं कि पहले ₹10000- ₹12000 दो उसके बाद बिजली का बिल कम करेंगे। वह आदमी कह रहा था कि मुझे समझ में नहीं आ रहा बिजली का बिल भर के अपने बच्चों को पढ़ाएं। हमने दिल्ली और पंजाब में सब को महंगाई से राहत देने के लिए सब के बिजली के बिल जीरो कर दिए, सबके पुराने बिल माफ कर दिए। अगर ईमानदार सरकार आए तो यह गुजरात में भी हो सकता है। यह लोग मुझे गाली देते हैं कि केजरीवाल मुफ्त की रेवडी बांटता है। मैं चाहता हूं कि गुजरात की जनता अपने मुख्यमंत्री से पूछे कि उनको कितनी बिजली मुफ्त मिलती है? मुख्यमंत्री को 5000 यूनिट और बाकि सारे मंत्रियों को 4000 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाती है। अगर उनके मंत्रियों को बिजली मुफ्त मिल सकती है तो जनता को कम से कम 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलनी ही चाहिए। आज मैं यहां से ऐलान करके जा रहा हूं की आम आदमी पार्टी को वोट दो, दिसंबर में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और 1 मार्च से सब के बिजली के बिल जीरो आने लगेंगे और पुराने बिल भी माफ कर दिए जाएंगे।
हमारी सरकार बनने के बाद महिलाओं को हर महीने ₹1000 सम्मान राशि देंगे: अरविंद केजरीवालहमारी सरकार बनने के बाद 18 साल के ऊपर की हर महिला के अकाउंट में हर महीने ₹1000 की सम्मान राशि देंगे। यदि किसी परिवार में 3 महिलाएं हैं तो उस परिवार को ₹3000 महीना मिलेंगे। जब मैं पिछली बार सूरत आया था तो एक बेटी मेरे पास आई और आंसू बहा रही थी कि मैंने जैसे तैसे अपने गांव से 12वीं तक की पढ़ाई तो कर ली पर मेरे पापा के पास कॉलेज आने जाने के लिए पैसे नहीं है। तो ऐसी बहुत सारी बेटियां जो अपनी आगे की पढ़ाई नहीं कर सकती वह इन ₹1000 की मदद से अपने आगे की पढ़ाई पूरी कर सकती है। आजकल महंगाई इतनी बढ़ गई है कि मां को अपने बच्चों का दूध काटना पड़ता है। यदि महिलाओं को ₹1000 महीना मिलेंगे तो मां अपने बच्चों को अच्छा खाना पीना दे सकती है, उनकी पढ़ाई का ख्याल रख सकती है। कई सारी बुज़ुर्ग मां को जब अपनी बेटी घर पर आती है तो उसे कुछ देने की इच्छा होती है, पर पैसे के लिए उसे अपने पति या बेटे के सामने देखना पड़ता है। लेकिन इन हजार रुपयों की वजह से उसे किसी के सामने देखना नहीं पड़ेगा वह खुद ही अपनी बेटी को ₹100 दे सकती है।
जब गुजरात में हमारी सरकार बनेगी तो हर बच्चे के लिए रोजगार का इंतजाम करेंगे, रोजगार मिलने तक ₹3000 का बेरोजगारी भत्ता देंगे और 10,00,000 सरकारी नौकरियों का जारी करेंगे: अरविंद केजरीवालजब पिछली बार में गुजरात आया था तो एक लड़का मुझसे मिलने आया था। उसने कहा कि मैं अपने एरिया के नेता से मिलने गया कि मेरे पास रोजगार नहीं है, मुझे रोजगार दे दो, तो उसने मुझे जवाब दिया कि तुम कुछ काम के नहीं हो तुम्हें कुछ काम नहीं आता इसलिए तुम्हारे पास रोजगार नहीं है। इन लोगों को 27 साल से इतना अहंकार आ गया है कि यह लोग हमारे बच्चों को गालियां देते हैं। दिल्ली में मैंने 5 साल में 12,00,000 बच्चों के लिए रोजगार पैदा किए। पंजाब में भगवंत मान साहब ने पिछले 6 महीने में 17,000 बच्चों को सरकारी नौकरियां दी है। हमारी नियत भी है और हमें काम भी करना आता है। हमने वादा किया है कि जब गुजरात में हमारी सरकार बनेगी तो हर बच्चे के लिए रोजगार का इंतजाम करेंगे और जब तक रोजगार नहीं मिल जाता तब तक ₹3000 का बेरोजगारी भत्ता देंगे और 10,00,000 सरकारी नौकरियों का इंतजाम करेंगे। अगर आप अपने बच्चों को बेरोजगार रखना चाहते हैं, गालियां खाना चाहते हैं तो आप इनको वोट दे देना, 27 साल से यही चल रहा है और यदि आपके बच्चों के लिए रोजगार चाहिए तो आम आदमी पार्टी को वोट देना, झाड़ू का बटन दबा देना।
जब गुजरात में ‘आप’ की सरकार बनेगी तब हर गांव में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे, आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे और आप की गरीबी दूर करेंगे: अरविंद केजरीवालजैसे अभी गुजरात के सरकारी स्कूल खराब है वैसे पहले दिल्ली में भी सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क था। हमारी सरकार बनने के बाद हमने दिल्ली के सारे सरकारी स्कूल शानदार कर दिए। आज दिल्ली के सरकारी स्कूल के नतीजे भी बहुत शानदार आ रहे हैं। दिल्ली में मजदूरों के बच्चे, रिक्शा वालों के बच्चे, मोची के बच्चे, इस्त्री करने वाले के बच्चे, गरीबों के बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं। दिल्ली में गगन नाम का एक लड़का है उसके पिताजी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते हैं, वह ₹8000 महीना कमाते हैं। उसका अभी इंजीनियरिंग में एडमिशन हो गया है, अब वह लड़का इंजीनियर बनेगा। दूसरा लड़का है सुधांशु उसके पिताजी ड्राइवर है, ₹10000 महीना कमाते हैं उसका भी इंजीनियरिंग में एडमिशन हुआ है। ऐसे हजारों बच्चे हैं जो सरकारी स्कूलों से निकलकर डॉक्टरी और इंजीनियरिंग में एडमिशन ले रहे हैं। दिल्ली के अंदर बहुत सारे लोग प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चों का नाम कटवा कर सरकारी स्कूलों में भर्ती करवा रहे है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों से पढ़कर गरीबों के बच्चे डॉक्टर या इंजीनियर बन रहे हैं जिनकी महीने भर की कमाई ₹10000 थी आज उनके बच्चे सरकारी स्कूलों से पढ़ कर महीने के दो-तीन लाख रुपये कमाएंगे, इतने सारे परिवारों की गरीबी दूर हो जाएगी। जब गुजरात में हमारी सरकार बनेगी तब हर गांव में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे, आपके बच्चों की अच्छी शिक्षा देंगे और आप की गरीबी दूर करेंगे।
‘आप’ की सरकार बनने के बाद गुजरात में भी प्राइवेट स्कूलों का ऑडिट करवाएंगे, सारी पुरानी फीस रिफंड करवाएंगे: अरविंद केजरीवालदिल्ली में प्राइवेट स्कूलों ने लूटमार मचा रखी थी। हमने आते ही सारे प्राइवेट स्कूलों का ऑडिट करवा दिया। देश के बड़े-बड़े स्कूल के बारे में पता चला कि उन्होंने ₹50000 करोड़ रुपए का बैंक में एफ.डी. करवा के रखा था। आपकी फीस बढ़ाकर आप को लूट रहे हैं और आपकी फीस से बैंक में एफडी करा कर रखी थी। यह एक बहुत बड़ा गुनाह है, जो भी स्कूल होते हैं वह चैरिटेबल ट्रस्ट होते हैं वह पैसा इकट्ठा नहीं कर सकते। पैसा इकट्ठा करना गुनाह होता है। उनके सारे स्कूलों की एफ.डी. तुड़वाई और सारी पुरानी फीस रिफंड करवाई। पिछले चार-पांच सालों में उन्होंने जितनी फीस ली थी वह सारे पैसे हमने पेरेंट्स को वापस दिलवाए। ऐसा भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि आपकी बैंक में स्कूल से पैसे वापस आए हो। और उसके बाद आर्डर जारी कर दिया कि सरकार की मंजूरी के बिना कोई भी फीस नहीं बढ़ा सकता। यदि आप फीस बढ़ाना चाहते हैं तो आपको सरकार को बताना पड़ेगा कि आप क्यों फीस बढ़ाना चाहते हैं। दिल्ली में 7 साल से अब किसी ने फीस नहीं बढ़ाई, गुजरात के अंदर भी यही करेंगे। सरकारी स्कूल भी ठीक करने हैं, प्राइवेट स्कूल भी ठीक करने हैं और यह नियत सिर्फ आम आदमी पार्टी के पास है कोई और कुछ नहीं करने वाला।
दिल्ली में हमने हर आदमी का इलाज मुफ्त कर दिया, गुजरात में भी सभी लोगों का सारा इलाज मुफ्त करेंगे: अरविंद केजरीवालदिल्ली में हमने हर आदमी का इलाज मुफ्त कर दिया। आज अगर किसी को कोई गंभीर बीमारी हो जाती है तो घर, जमीन, जायदाद, ज़ेवर सब गिरवी रखना पड़ता है लेकिन दिल्ली में सारा इलाज मुफ्त है। चाहे अमीर हो या गरीब हो सारा इलाज मुफ्त, सारी दवाइयां मुफ्त, सारे टेस्ट मुफ्त, चाहे कितना भी बड़ा ऑपरेशन हो वह भी मुफ्त, यह गुजरात में भी लागू करेंगे। खासकर कच्छ के इलाके में मुझे बताया गया है कि कोई सरकारी अस्पताल नहीं है यहां पर हर जिले के अंदर एक एक बड़ा सरकारी अस्पताल खोलेंगे। इतना अच्छा अस्पताल खोलेंगे की प्राइवेट में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिस तरह से दिल्ली में सारा इलाज मुफ्त है उसी तरह गुजरात में भी मुफ्त करेंगे। आप 27 साल से उन्हें बर्दाश्त कर रहे हो, अभी इनको हटाने का समय आ गया है।
27 साल से भाजपा को अहंकार आ गया है, अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो वह जनता की सरकार बनेगी: अरविंद केजरीवालअभी थोड़े दिन पहले एक सरकारी रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि गुजरात के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है। जब से यह रिपोर्ट आई है यह लोग पागल हो गए है, चारों तरफ गुंडागर्दी चालू कर दी है, लोगों को धमकाना चालू कर दिया है। सत्येंद्र जैन जिसने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बनाए, उनको इन लोगों ने गिरफ्तार कर लिया है। यह लोग यही चाहते हैं कि दिल्ली के अंदर जो अच्छा काम हो रहा है उसे बंद किया जाए। अभी यह लोग मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने वाले हैं। मनीष सिसोदिया वह आदमी है जिन्होंने दिल्ली के स्कूल शानदार बना दिए, बच्चों का भविष्य बना दिया। वह लोग कह रहे हैं कि दिल्ली में अच्छे काम बंद करेंगे मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करो। पर हमें उनकी जेल से डर नहीं लगता। जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी ऐसी रिपोर्ट आयी है तबसे मुझे पता चला है कि इन दोनों पार्टियों की सीक्रेट मीटिंग हो रही है कि कुछ भी करो लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं बननी चाहिए। इनको पता है कि यदि आम आदमी पार्टी वाले आ गए तो हमारी लूट बंद हो जाएगी। अगर आम आदमी पार्टी वाले आ गए तो सारा सरकारी पैसा स्कूल और अस्पताल बनाने में चला जाएगा। अभी जब हम जूनागढ़ से आ रहे थे तब मैंने देखा कि सारी सड़कें टूटी पड़ी है दिसंबर में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो सारी सड़कें ठीक कर देंगे। अगर इनसे हिसाब किताब लेंगे तो कागजों में सड़कें बन चुकी होगी। जनता का पैसा खा जाते हैं यह लोग, कागजों में सड़कें बन जाती है पर जनता को नहीं मिलती। ईमानदार सरकार आएगी तो 6 महीने में आपकी सारी सड़कें बना देंगे। 27 साल से भाजपा को अहंकार आ गया है, अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो वह जनता की सरकार बनेगी, जो जनता कहेगी सरकार वही काम करेगी।
अच्छे दिन का पता नहीं लेकिन दिसंबर के बाद अरविंद केजरीवाल जी वाले सच्चे दिन जरूर आएंगे: भगवंत मानपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जूनागढ़ की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं अभी देख रहा हूं कि बड़ी भारी संख्या में माता बहने पधारी है। यह बहुत अच्छी बात है क्योंकि महिलाओं के बिना घर नहीं चल सकते तो महिलाओं के बिना देश भी नहीं चल सकता। 27 साल हो गए लेकिन गुजरात में एक ही पार्टी का शासन है। मेरी जनता से अपील करूंगा कि इस बार बदल दो इनको। हम यहां किसी लालच के चलते नहीं आए मैं सिर्फ आपको यह बताने के लिए आया हूं कि आम आदमी पार्टी जहां एक बार आती है वहां पर बार-बार आती है क्योंकि हम ईमानदारी से काम करते हैं। भगवान ने जहां पर कितने सुंदर पहाड़ दिए, समुंदर दिया, अलग-अलग खूबसूरत मौसम दिए, अच्छे लोग दिए लेकिन कमी है तो सिर्फ सच्ची नियत और ईमानदार लोगों की सरकार की कमी भाई बराबर है। लेकिन दिसंबर में यह कमी भी पूरी हो जाएगी। मुझे यह नहीं पता कि आपके अच्छे दिन आए या नहीं आए लेकिन यह जरूर पता है कि दिसंबर के बाद अरविंद केजरीवाल वाले सच्चे दिन जरूर आएंगे।
आज दिल्ली में एक कलेक्टर का बेटा, एक जज का बेटा और एक झुग्गी झोपड़ी वाले का बेटा एक ही बेंच पर बैठकर एक ही तरह की किताब पढ़ रहे है, यह काम सिर्फ अरविंद केजरीवाल जी ही कर सकते: भगवंत मानसब लोग स्कूल में बच्चे का दाखिला करवाते हैं तो सबसे पहले फीस की चिंता रहती है। भाजपा कांग्रेस ने मिलकर जिस चीज के सामने सरकारी शब्द था उसको खत्म कर दिया और प्राइवेट वालों को मार्केट बनाकर दे दिया। भाजपा कांग्रेस वालों ने प्राइवेट वालों से कह दिया कि हमने सरकारी स्कूलों को बर्बाद कर दिया अब हर कोई अपने बच्चे को प्राइवेट में पढ़ाएगा और बताओ कि "हमारा हिस्सा कितना दोगे।" ऐसे ही उन्होंने अस्पतालों का बुरा हाल किया। और इसी वजह से लोगों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। अभी मैं यहा आ रहा था तो मैंने देखा कि सड़कों में गड्ढे नहीं है, बल्कि गड्ढों में सड़क है। यह लोग हमारे बच्चों कोवो किताबें, वो स्कूल, वो माहौल ही नहीं देते जो हमारे बच्चों को अफसर बनाएं। मैंने दिल्ली कि सरकारी स्कूलों में देखा है कि एक कलेक्टर का बेटा, एक जज का बेटा और एक झुग्गी झोपड़ी वाले का बेटा एक ही बेंच पर बैठकर एक ही तरह की किताब पढ़ रहे है यह काम सिर्फ अरविंद केजरीवाल जी ही कर सकते। पहले यही होता था कि उनके बच्चों के स्कूल और किताबें अलग और हमारे बच्चों के स्कूल और किताबें अलग। वो लोग गरीबों के बच्चों को पढ़ाना ही नहीं चाहते क्योंकि इनको पता है कि अगर गरीब का बच्चा पढ़ लिख गया तो वह अफसर बन जाएगा और उसके घर की गरीबी दूर कर देगा और अगर गरीबी दूर हो गई तो उन बड़े-बड़े नेताओं और अफसरों के घर के बाहर लाइन लगाकर कौन खड़ा रहेगा?
जनता हर एक चीज पर टैक्स देती हैं तो फिर सरकार का खजाना खाली कैसे हो जाता है?: भगवंत मानपंजाब में सिर्फ 6 महीने से हमारी सरकार बनी है और हमने हमारी गारंटी पर काम करना शुरू कर दिया है। हमने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए एक हेल्पलाइन जारी की है। हमने लोगों को कहा है कि अगर कोई भी अफसर आपसे एक पैसा भी मांगता है तो मना मत करना अपने मोबाइल से वीडियो बना कर हमें भेज देना बाकी काम सरकार करेगी। पंजाब में अब सरकारी अफसर चेक कर रहे हैं कि उनकी तनख्वाह कितनी है क्योंकि भ्रष्टाचार की सारी कमाई हमने बंद कर दि है। यहां भी हो सकता है। यहां एक अच्छी नियत वाली सरकार की जरूरत है। पंजाब में हमने हर महीने की 300 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी है। आज सुबह चाय बनाने से लेकर आप रात को बिस्तर पर सोते हो उस हर एक चीज के ऊपर टैक्स लगता है तो फिर मुझे यह समझ में नहीं आता कि सरकार का खजाना खाली कैसे हो जाता है? कोई खजाना खाली नहीं होता, उनकी नियत खाली है। अभी कुछ दिनों पहले अमित शाह ने एक स्कूल का उद्घाटन किया। अब इनको शिक्षा याद आ रही है। आज यह लोग हमारे होटल के कमरे कैंसिल करवा देते हैं हॉल कैंसिल करवा देते हैं, देश में लोकतंत्र है और लोकतंत्र में लोगों का राज चलता है। अगर किसी के अंदर अहंकार आ गया तो यह पब्लिक उनको फर्श पर भी पहुंचा सकती है। जो लोग हम से नहीं डरते लेकिन हजारों की तादाद में आए आप लोगों से डरते हैं। लेकिन यह लोग इस जन सैलाब को नहीं रोक पाएंगे। हमारा जो चुनाव चिन्ह है वह झाड़ू है और झाड़ू कीचड़ को साफ करता है हम कीचड़ को साफ करेंगे तो कमल उगेगा ही नहीं। आपका भविष्य वोटिंग मशीन के बटन पर आधारित है अगर आपने गलत बटन दबा दिया तो आप अपने बच्चों का भविष्य गिरवी रख दोगे। लेकिन अगर आपने झाड़ू वाला बटन दबा दिया तो समझ लो कि आपने अपने बच्चों का भविष्य चमका दिया। जूनागढ़ में आयोजित इस विशाल जनसभा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ गुजरात प्रदेश चुनाव प्रभारी गुलाब सिंह यादव, आम आदमी पार्टी के नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढवी, प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया, प्रदेश युवा प्रमुख प्रवीण राम, किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष राजू करपड़ा भी मौजूद थे।
International Elderly Day : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर दुहाई स्थित वृद्धाश्रम में 81 वृद्धजनों को सम्मानित किया गया