Stock Market: खुलते ही बाजार में 156 की हुई गिरावट, 52,220 पर पहुंचा सेंसेक्स
Picture Source: Wisdom Capital
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:51 AM
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने आज कारोबार की शुरुआत ही नुकसान होने के बाद खुलकर की और बिकवाली से नीचे की तरफ ही भागना शुरु कर दिया है। सेंसेक्स 400 अंक गिरने के बाद 53 हजार से नीचे पहुंच गया है, जबकि निफ्टी 15,700 से नीचे पहुंच चुका है।
सेंसेक्स ने सुबह 156 अंकों की गिरावट (Stock Market) के बाद 52,863 पर खुलकर बाजार में ट्रेडिंग की शुरुआत कर दिया था, जबकि निफ्टी 76 अंक नुकसान करने के बाद 15,704 पर खुला और कारोबार शुरू कर दिया था। बाजार की ओपनिंग गिरावट पर देख निवेशकों में बिकवाली हावी हो चुकी है और सुबह 9.32 बजे सेंसेक्स 400 अंक गिरने के बाद 52,623 पर आ गया जबकि निफ्टी 120 अंक टूटकर 15,650 पर ट्रेडिंग कर रहा था।
इन स्टॉक्स में बिकवाली का असर
निवेशकों ने आज सुबह से देखा जाए तो Titan Company, M&M, Tata Motors, Bajaj Auto, Maruti Suzuki, Kotak Bank, Dr Reddy’s और HDFC के शेयरों में जमकर बिकवाली हो गई थी, जिससे इन कंपनियों के स्टॉक्स गिरने के बाद टॉप लूजर की श्रेणी में पहुंच गए थे।
इसके अलावा Cipla, Tech Mahindra, TCS, Power Grid Corp, Apollo Hospitals, Tech M, Infosys और Wipro जैसी कंपनियों में खरीदारी हुई जिससे ये स्टॉक्स टॉप गेनर की श्रेणी में चले गए। आज के कारोबार में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप पर भी 1.3 फीसदी की बड़ी गिरावट हो चुकी है।