Asia Cup: एशिया कप में 28 अगस्त को भारत खेलेगा पहला मुकाबला, पाकिस्तान से हार का बदला लेने की रहेगी उम्मीद
भारत
RP Raghuvanshi
02 Aug 2022 11:31 PM
नई दिल्ली: एशिया कप का शेड्यूल (Asia Cup) जारी किया जा चुका है। टीम इंडिया अपना टूर्नामेंट की रोमांचक शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करने जा रही है। फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाना है।
इस बार टीम इंडिया (Asia Cup) की बात करें तो टी-20 वर्ल्ड कप में पाक से मिली हार का बदला लेने का मौका मिल गया है। एशिया कप UAE में होने जा रहा है। एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट को लेकर शुरुआत 27 अगस्त से होगी। इस प्रतियोगिता की बात करें तो भारत बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान में उतरने वाला है। इससे पहले क्वालिफायर वाले मुकाबले होने हैं।
वर्ल्ड कप की हर का बदला लेने का है मौका
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी भिड़ंत पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में हो गई थी। उस मुकाबले की बात करें तो पाक टीम ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया था और पाक के कप्तान बाबर आज़म ने जीत में अहम भूमिका निभाई थी। टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से एशिया कप काफी महत्वपूर्ण है।
21 अगस्त से क्वालिफायर मुकाबले होंगे शुरू
एशिया कप वाले क्वालिफायर के मुकाबले 21 अगस्त से शुरू होने जा रहे हैं। इसमें UAE, ओमान, नेपाल, हॉन्गकॉन्ग के अलावा कई टीम उतरने जा रही है। इसमें से एक टीम मेन ड्रॉ के लिए क्वालिफाई हो जाएगी। मेन ड्रॉ में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को पहले ही शमिल किया जा चुका है। अंतिम बार एशिया कप के मुकाबले 2018 में UAE में खेला गया था।
इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा मुकाबला
इस बार एशिया कप का मुकाबले टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है। पहले यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा था। पहली बार 2016 में टी-20 फॉर्मेट में इसका आयोजन किया गया था। तब टीम इंडिया ने फाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया का रिकॉर्ड इस टूर्नामेंट में काफी बेहतर रहा है। उसने फाइनल में बांग्लादेश को शिकस्त देकर 7वीं बार खिताब पर कब्जा करने में कामयाब हुई थी।