Petrol-Diesel Price: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया कच्चे तेल का दाम, फिलहाल पेट्रोल डीजल के दाम रहे स्थिर
भारत
RP Raghuvanshi
08 May 2022 04:22 PM
भारत
RP Raghuvanshi
08 May 2022 04:22 PM
नई दिल्ली: देश में काफी दिनों से पेट्रोल डीजल के दाम कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल (Petrol-Diesel Price) की कीमत 32 दिनों से स्थिर बनी हुई है। आज रविवार या 8 मई, 2022 को तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 6 अप्रैल, 2022 के बाद से सरकारी तेल विपणन कंपनियां तेल के दामों में कोई संशोधन नहीं करवाया गया है।
वहीं, कच्चा तेलनहीं किया गया है। पेट्रोल (Petrol-Diesel Price) बाजार फिर सात सालों के रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच गया है जिसके बाद ग्राहकों को पेट्रोल के दाम बढ़ने की आशंका है। बीते हफ्ते में कच्चे तेल के दामों में लगभग 10 फीसदी की छलांग लगाई गई है।
शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन देखा जाए तो लगातार तीसरे सत्र में कच्चा तेल बाजार में तेजी होना शुरू हो गई है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.31 प्रतिशत बढ़ने के बाद 113.46 डॉलर प्रति बैरल पर मिल रहा है। मार्च की शुरुआत में ब्रेंट क्रूड 114 डॉलर के पार पहुंच गया था, फिर कीमतें गिरना शुरू हो गई थी। लेकिन यूक्रेन-रूस युद्ध के न दिख रहे अंत को लेकर, ऊपर से ईयू के प्रतिबंधों की चिंताओं के बीच बाजार लगातार तेज़ी होना शुरू हो गई है।
वहीं, देश में पेट्रोल-डीजल के दामों पर देखा जाए तो फिलहाल राहत हो चुकी है। मुंबई में पेट्रोल जहां एक बार फिर से 120 रुपये से ऊपर पहुंचना शुरू हो गया है, वहीं दिल्ली में इसकी कीमत 105 डॉलर तक पहुंच गई है।
शहर पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली। 105.41 96.67
कोलकाता 115.12 99.83
मुंबई 120.51 104.71
चेन्नई 110.85 100.94
देश में बात की जाए तो अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित किया जा रहा है। ये नए दाम हर रोज सुबह 6 लागू हो जाते हैं। आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता लगा पाएंगे।
घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजकर जानकारी हासिल की जा सकती है। आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से आसानी के साथ मिलेगा।