Arvind kejriwal के घर पर हमला, सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़े गए
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के घर पर हमला (PC- आज तक)
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:30 AM
Arvind kejriwal- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले की खबर सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ मचाई। मुख्यमंत्री के घर पर हुए हमले में सीसीटीवी कैमरे, सिक्योरिटी बैरियर और गेट पर लगे बूम बैरियर को तोड़े जाने की खबर सामने आई है।
मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर लगाया आरोप -
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर पर हुए हमले पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) का कहना है कि बीजेपी के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ की। इसके साथ ही मनीष ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने भी इस तोड़फोड़ को रोकने की कोशिश नहीं की।
क्या है इस मामले में पुलिस का कहना?
मुख्यमंत्री के घर पर हुए हमले को लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के घर के सामने बवाल मचाया और सीसीटीवी कैमरे तोड़े।
पुलिस का कहना है कि आज सुबह करीब 11:30 बजे मुख्यमंत्री के आवास के सामने बीजेपी युवा मोर्चा के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। ये प्रदर्शनकारी दोपहर के तकरीबन 1:00 बजे मुख्यमंत्री के आवास के बाहर पहुंच गए उन्होंने दरवाजों पर पेंट फेंका और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों में से 70 लोगों को हिरासत में ले लिया है और इन पर कार्यवाही की जा रही है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा विधानसभा में 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) फिल्म को लेकर बयान देने की वजह से बीजेपी युवा मोर्चा मुख्यमंत्री के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है। बीजेपी पार्टी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का मजाक उड़ाया है। यही वजह है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।