
Australia News: आस्ट्रेलिया के सिडनी में पढ़ाई करने के लिए उत्तर प्रदेश के आगरा के एक छात्र पर नस्लीय हमला बोला गया। इस छात्र पर अज्ञात हमलावर द्वारा चाकू से हमला बोला गया। हमला इतने बेरहम तरीके से किया गया कि छात्र को 11 बार चाकू घोंपा गया। पीड़ित और उसकी बहन ने सरकार से आपातकालीन वीजा दिए जाने की मांग की है।
आस्ट्रेलिया मीडिया के अनुसार, सिडनी की साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी में पीचएडी कर रहे भारतीय छात्र पर यह जानलेवा हमला अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में किया गया। यूपी के आगरा निवासी शुभम गर्ग सिडनी की साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी में पीएचडी करने के लिये गया है। जहां पर वहां के रहने वाले कुछ लोगों द्वारा उस पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया।
बताया जाता है कि शुभम गर्ग के चेहरे, छाती और पेट पर चाकू से वार कर गंभीर जख्म बनाए गए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद हलावर फरार हो गया। ऑस्ट्रेलियन पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच पड़ताल में पता चला है, कि पीड़ित व्यक्ति और हमलावर एक दूसरे को नहीं जानते थे। ऑस्ट्रेलियन पुलिस ने इसे लूटपाट का मामला बताया है और कहा है, कि हमलावर ने शुभम गर्ग से पैसे की मांग की और मना करने पर कई बार चाकू मारकर मौके से फरार हो गया।
https://twitter.com/dryadusingh/status/1580323896447811585?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1580323896447811585%7Ctwgr%5Ee2bd6505e3639e9220f4fa8542044ee63010d1b0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Finternational%2Findian-student-shubham-garg-attacked-in-australia-from-agra-studying-in-university-of-south-wales-718925.htmlभारत में रहने वाले छात्र के परिवार ने सोशल मीडिया पर सरकार से मदद की मांग करते हुए कहा कि छात्र की हालत नाजुक है। पीड़ित परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग करते हुए मामले में दखल देने की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, शुभम की बहन काव्या गर्ग ने शुभम की देखभाल करने के लिए सिडनी जाने के लिए परिवार के सदस्यों के लिए आपातकालीन वीजा की मांग की है। काव्या गर्ग ने गुरुवार को ट्वीट किया है, कि "मेरे भाई के कई ऑपरेशन चल रहे हैं और डॉक्टर ने कहा कि शरीर में संक्रमण फैल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में तत्काल मदद की गुहार लगा रही हूं।"
वहीं, पीड़ित परिवार की मदद की मांग कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी उठाई है। भारतीय मूल के प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर यदु सिंह ने शुभम गर्ग के परिवार की मदद की और भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त से पीड़ित की मदद के लिए मुलाकात की है।