Ayodhya : कोतवाली क्षेत्र के संघा कोल्ड स्टोरेज के पास श्रीरामपुरम में सुप्रिया वर्मा परिवार के साथ रहती थीं। वे बीकापुर क्षेत्र के एक स्कूल में टीचर थीं। बुधवार दोपहर अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर सुप्रिया पर चाकू से हमला किया गया। ताबड़तोड़ कई वार किए गए। सुप्रिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। शिक्षिका के पति व उसकी मां एटीएम से पैसे निकालने के लिए गए थे। वहां से लौटकर आए तो देखा कि शिक्षिका सुप्रिया वर्मा पत्नी उमेश वर्मा घर में ही सोफे से नीचे लहूलुहान पड़ी थीं।
आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शरीर में चाकू के कई जगह पर निशान पाए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अभी तक शिक्षिका के परिजनों ने किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है।