आयुष्मान भारत हेल्थ योजना की हो रही है सर्वत्र सराहना
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:44 AM
नई दिल्ली (ब्यूरो)। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना की सर्वत्र सराहना हो रही है। 64000 करोड़ रूपये के निवेश के जरिए देश में हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को और सशक्त किया जाएगा। इस इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाने की शुरूआत उत्तर प्रदेश से हो गयी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर व अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से इस बहुउददेशीय योजना की शुरूआत की। आत्मनिर्भर स्वस्थ्य भारत बने इसके लिए शुरू हुई योजना के तहत उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में नये मेडिकल कॉलेजों के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले सात वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन सुनिश्चित हुआ है। आयुष्मान भारत पीएमजय और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्रों ने स्वास्थ्य सेवाओं को नयी ऊंचाईयों पर पहुंचाया। जबकि आयुष्मान भारत-डिजिटल मिशन ने स्वास्थ्य सेवाओं को टेक्नोलॉजी से जोड़ दिया।
पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन जैसी बहु आयामी और बहुस्तरीय योजना के तहत गंभीर और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दिया जाएगा साथ ही 29000 स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्रों का नेटवर्क खड़ा किया जाएगा। सभी जिलों में आईसीयू, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ 37000 विस्तरों वाले विशेष क्रिटिकल केयर अस्पताल ब्लॉक/ब्लॉक और जिला स्तर पर 4 हजार से अधिक सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाईयां और प्रयोगशालाएं सभी जिलों में समस्त नैदानिक सेवाएं के साथ ही आईटी के जरिए रोग निगरानी प्रणाली को विकसित किया जाएगा।
इस योजना के तहत इंटीग्रेडेट हेल्थ इंफॉरमेशन पोर्टल भी शुरू होगा और सभी देशवासियों को हेल्थ लैब से जोड़ा जाएगा। देश के 17,778 गांव, 11.024 शहरी क्षेत्रों में वेलनेस सेंटर और 602 जिलों में क्रिटिकल केयर अस्पताल भी स्थापित किये जाएंगे। योजना के तहत 3382 ब्लॉक में पब्लिक हेल्थ यूनिट भी स्थापित होगी। केन्द्र की इस योजना से नेशनल सेंटर फॉर डिसीज को नियंत्रित करने में मजबूरी मिलेगी।
देश में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए अब तक की सबसे बड़ी इस योजना का लाभ शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिलेगा। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूती मिलेगी तथा देशवासियों को जल्दी व सस्ता उपचार मिल पायेगा। केन्द्र की इस योजना की सर्वत्र सराहना हो रही है। देशवासियों का मानना है कि इस योजना से देश में स्वास्थ्य सेवाएं काफी बेहतर हो जाएंगी और देश को कोरोना जैसी महामारी से निपटने में सहुलियत होगी। इस योजना की देश में ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में सराहना हो रही है।