Ayushman Bharat Yojana- खुशखबरी! अब मुफ्त में हो सकेंगी कई महंगी जांचे
आयुष्मान भारत योजना
भारत
चेतना मंच
25 Apr 2022 09:29 PM
Ayushman Bharat Yojana- गरीबों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना कार्ड धारकों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब गरीबों को सस्ते में और भी बेहतर इलाज मिल सकेगा। दरअसल केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का बजट बढ़ा दिया है। बजट बढ़ने के बाद कई ऐसी जांचे तथा इलाज जहां पर मरीजों को अपनी जेबें ढीली करनी पड़ती थी, अब राहत मिलेगी।
पेट स्कैन और एमआरआई जैसी महंगी जांचे होंगी मुफ्त -
अब तक आयुष्मान भारत योजना कार्ड धारकों के लिए प्रतिवर्ष रेडियोलॉजी के लिए ₹5000 की रकम निर्धारित की गई थी। लेकिन नए नियम के मुताबिक अब इलाज के कुल पैकेज में रेडियोलोजी का शुल्क भी जोड़ दिया जायेगा। एमआरआई और पेट स्कैन जैसी जांचे भी अब मुफ्त में हो सकेगी। गौरतलब है कि आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के तहत पंजीकृत मरीज सरकारी तथा गैर सरकारी अस्पताल में 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं, परंतु रेडियोलॉजी सहित कई ऐसी जांचे थी जिनके लिए एक निश्चित रकम 5000 रुपए निर्धारित की गई थी और उससे अधिक का खर्च आने पर मरीज को अपने जेब से पैसे लगाने पड़ते थे। इस कारण न्यूरो, हृदय संबंधित बीमारी से जूझ रहे लोगों को इलाज में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। एमआरआई जांच के लिए 3500 से 7000 के बीच और पेट के स्कैन के लिए 11- 15 हजार रुपए खर्च हो जाते है।
अब सरकार के नए नियम के मुताबिक मरीज करवाई गई सभी जांचों का बिल अपने पूरे इलाज के बिल में जोड़ सकता है। ऐसे में 5 लाख के अंदर बिल आने पर मरीज को कुछ भी भुगतान करना नहीं पड़ेगा।
आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के नियमों में बदलाव संबंधित नोटिफिकेशन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा राज्यों को भेज दिया गया है। नए नियम में यह शर्त रखी गई है कि इलाज के कुल खर्च का 60% केंद्र सरकार वहन करेगी, जबकि 40% राज्य सरकार के हिस्से में आएगा।