B.Ed Entrance Exam- शुरू हुई प्रवेश परीक्षा, इस दिन जारी होगा परिणाम
प्रतीकात्मक फोटो
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:02 AM
UP B.Ed Entrance Exam- आज यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जा रही है। सुबह 9:00 बजे पहली पाली की परीक्षा शुरू हो चुकी है, जो दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। इसके बाद दूसरी पाली की शुरुआत दोपहर 2 बजे होगी, जो शाम 5:00 बजे तक चलेगी।
बनाए गए हैं 1598 सेंटर-
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा (UP B.Ed Entrance Exam) के लिए प्रदेश भर में कुल 1598 सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें लगभग 6 लाख परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं। परीक्षा को नकल विहीन व पारदर्शी तरीके से कराने के लिए पुलिस और मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
19 यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाने के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा -
यूपी बीएड 2022 एंट्रेंस एग्जाम में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रदेश के 19 यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिलेगा। इन विश्वविद्यालयों में जिनका नाम शामिल है वह है रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ यूनिवर्सिटी, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी, छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह यूनिवर्सिटी, जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी, सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा यूनिवर्सिटी, गौतम बुध यूनिवर्सिटी, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज यूनिवर्सिटी, मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी व महाराजा सुहेलदेव राज्य यूनिवर्सिटी।