नई दिल्ली: आईपीएल 2021 (IPL) का बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में आरसीबी (RCB) के सामने 150 रनों का टारगेट रखा गया था, जिसको टीम ने 17 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के बाद आरसीबी ने 14 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं और टीम प्लेऑफ के लगभग करीब आ गई है। वहीं राजस्थान की हार के साथ प्लेआफ में जगह बनाना काफी मुश्किल हो गया है।
राजस्थान के बल्लेबाजों ने किया निराश
आरसीबी (RCB) को पहली सफलता क्रिश्चचन ने यशस्वी जायसवाल (31) के रुप में दिलाई। वहीं पहले विकेट के लिए जायसवाल और एविन लेविस ने 50 गेंदों पर 77 रन की साझेदारी बनाई। आईपीएल (IPL) डेब्यू खेलने आए जॉर्ज गार्टन ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे एविन लेविस (58) को आउट कर आरआर (RR) का दूसरा विकेट लिया। लेविस की आईपीएल में यह तीसरा और आरआर (RR) के लिए पहली फिफ्टी था।
बैंगलोर ने 7 गेंदों पर लिए 3 विकेट
युजवेंद्र चहल ने महिपाल लोमरोर (3) को आउट कर आरसीबी (RCB) को चोथा झटका दिया । शाहबाज अहमद ने पहले संजू सैमसन (19) और फिर राहुल तेवतिया (2) को पवेलियन भेज कर राजस्थान राॅयल्स को संकट में डाल दिया। बैंगलोर ने सिर्फ 7 गेंदों के अंदर यह तीन बड़े विकेट हासिल किया। इनके अलावा लियाम लिविंगस्टोन (6) और रियान पराग (9) पर आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए।
मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ 50 रन बनाए
बैंगलोर के बेहतरीन बल्लेबाज मैक्सवेल (MAXWELL) ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। मैक्सवेल ने श्रीकर भरत के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी बनाई।