
नई दिल्ली: हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन और ऋषभ पंत की शानदार साझेदारी की वजह से तीसरे वनडे मैच में भारत (Ind Vs Eng 3rd ODI Match) ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर इतिहास बना दिया है। वहीं इस मैच में भारत ने 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से हराकर मैच को जीत लिया है। भारत ने 8 साल बाद इंग्लैंड को उसके घर में वनडे सीरीज में हराने के बाद सीरीज जीतने के बाद इतिहास रच दिया है।
तीसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम टॉस हारने के बाद 45.5 ओवर में 259 रन का स्कोर (Ind Vs Eng 3rd ODI Match) बनाकर सिमट गई थी। हार्दिक ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। जवाब में भारत की तरफ से 42.1ओवर में 5 विकेट खोने के बाद टारगेट हासिल किया था। पंत 113 गेंदों पर 125 रन बनाने के बाद नाबाद रहे। हार्दिक पंड्या ने 71 रनों की पारी खेल लिया था। चैलेंजिंग टारगेट का पीछा करने के साथ भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हो गई थी। टीम ने देखा जाए तो 38 रन के स्कोर तक 3 और 72 रन के स्कोर तक चार विकेट खो दिया था। शिखर धवन 1, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली 17-17 रन बनाने के बाद आउट हो गया था। सूर्यकुमार यादव भी 16 रन बना सके। इसके बाद बात की जाए तो पंत और हार्दिक ने पांचवें विकेट की साझेदारी में 133 रन जोड़कर भारत को जीत की तरफ लाने में कामयाब हुए थे। हार्दिक जब आउट हो गए तब भारत का स्कोर 205 रन तक पहुंच गया था।