
Kirori Singh Bainsla Passes Away: गुर्जर आंदोलन के मुखिया रहे कर्नल किरोड़ी बैंसला का निधन (Kirori Singh Bainsla) हो गया है. आपको बता दू, वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मणिपाल हॉस्पिटल (जयपुर) ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके बेटे विजय बैंसला (Vijay Bainsla) ने पिता के निधन की पुष्टि की.
बता दू कि, कर्नल किरोड़ी बैंसला (Colonel Kirori Bainsla) लंबे समय से गुर्जरों को आरक्षण (Gujjars Reservation) दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे थे.
>> यह भी पढ़े:- मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ, जानिए किस मंत्री को मिला कौनसा खाता??
कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का जन्म करौली जिले (राजस्थान) के मुंडिया गांव में हुआ था. गुर्जर समुदाय (Gujjar community) से आने वाले बैंसला ने अपने करियर की शुरुआत शिक्षक के तौर पर की थी पर, पिता के फौज में होने के कारण से उनका रुझान फौज की तरफ ज्यादा था.
इस वजहसे उन्होंने उन्होंने भी सेना में जाने का मन बनाया और सिपाही के रूप में भारत माँ की सेवा करने लग गए. किरोड़ी सिंह बैंसला, सेना की राजपूताना राइफल्स (Rajputana Rifles) में भर्ती हुए थे.
सेना में रहते हुए उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध (India-China War) और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध (India Pakistan war) में हिस्सा लिया था.
>> यह भी पढ़े:- नंद गोपाल गुप्ता नंदी को मंत्री बनाए जाने पर ग्रेटर नोएडा के समर्थकों ने मनाया जश्न