बड़ी खबर- BJP में शामिल होंगे हार्दिक पटेल! सूत्रों ने की पुष्टि
हार्दिक पटेल
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:32 AM
Hardik Patel - कांग्रेस पार्टी के नेता रह चुके हार्दिक पटेल अब जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। 18 मई 2022 को हार्दिक ने कांग्रेस पार्टी को दे दिया था इस्तीफा तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि यह किसी अन्य बड़ी पार्टी के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि यह भी उम्मीद लगाई जा रही थी कि हार्दिक पटेल आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, परंतु अब इनके बीजेपी में शामिल होने की खबर सामने आ रही है।
इस वजह से छोड़ा था कांग्रेस का साथ -
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने कांग्रेस पार्टी का दामन यह कहते हुए छोड़ दिया कि यहां पर उन्हें फैसले लेने की स्वतंत्रता और अधिकार नहीं है। 18 मई 2022 को हार्दिक ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था जिसके बाद से ही इनके किसी अन्य बड़ी पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।
कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद हार्दिक पटेल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि देश के हित में हो रहे किसी भी काम में कांग्रेस पार्टी सिर्फ बाधा बनने का काम करती है। फिर यह काम चाहे अयोध्या में राम मंदिर बनने का हो, या फिर कश्मीर से धारा 370 हटाने का हो, जीएसटी लागू करने का हो, या फिर नागरिकता कानून एनआरसी का मुद्दा हो, हर मामले में कांग्रेस पार्टी सिर्फ टांग अड़ाने का काम करती है।
खबर सामने आ रही है कि हार्दिक पटेल 2 जून को भारतीय जनता पार्टी (Hardik Patel will join bjp) का हिस्सा बन सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2022 में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही यह भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बन जायेंगे। बीजेपी सूत्रों ने हार्दिक पटेल के बीजेपी में शामिल होने की बात की पुष्टि की है।