Bigg Boss 16- अब्दु रोजिक को मुकाबला देने के लिए BB House में एंट्री लेने वाले हैं Hasbulla
भारत
चेतना मंच
18 Oct 2022 06:57 PM
Hasbulla As wild card Contestant in BB House- रियलिटी शो बिग बॉस के इस सीजन को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स रोजाना कुछ न कुछ नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। अब खबर आ रही है कि मेकर्स जल्द ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को भी घर में एंट्री देने वाले हैं।
जैसा कि आप सभी जानते हैं इस सीजन में अब्दु रोजिक अब तक के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट बनकर सामने आए हैं। उनका क्यूट सा अंदाज सबको बेहद पसंद आ रहा है। दर्शकों के साथ-साथ अब्दू घर वालों के भी फेवरेट बने हुए हैं। अब अब्दू को मुकाबला देने के लिए घर में हसबुल्ला मैगोमेदोव (Hasbulla) की बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री होने वाली है हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हसबुल्ला मैगोमेदोव (Hasbulla) की लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी ने सबको हैरानी में डाल दिया है।
दरअसल अब्दुलाली में अपने इंस्टाग्राम पर अब्दु रोजिक की फोटो शेयर करते हुए लिखा है- "अरे तुर्सिक तैयार हो जाओ, मैं तुम्हें ढूंढ लूंगा।"
अब्दु रोजिक की तरह हसबुल्ला मैगोमेदोव भी 19 वर्षीय बच्चे की तरह दिखने वाले शख्स हैं। एक तरफ जहां अब्दु की उपस्थिति से बिग बॉस का ये सीजन काफी दिलचस्प लग रहा है, ऐसे में हसबुल्ला की एंट्री निश्चित तौर पर शो की दिलचस्पी को और बढ़ा देगी। हालांकि अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसेंट का इंतजार है।