Bigg Boss 16 Update- सुम्बुल तौकीर पर भड़के होस्ट सलमान खान, लगाई क्लास
भारत
चेतना मंच
28 Oct 2022 05:12 PM
Bigg Boss 16 Update- रियलिटी शो बिग बॉस के इस वीकेंड के वार का प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में दिखाया गया है कि शो के होस्ट सलमान खान इस वीकेंड के बाहर पर कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर (Sumbul Tauqeer) की क्लास लगाते नजर आएंगे। इसके साथ ही सलमान खान अंकित गुप्ता से भी होंगे नाराज।
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर (Sumbul Tauqeer) का नाम जबसे बिग बॉस कंटेस्टेंट के रूप में सामने आया, उसके बाद से ही फैंस उसे बहुत सी उम्मीदें लगा कर बैठे थे। प्रीमियर नाइट में जिस अंदाज में सुम्बुल ने घर में एंट्री ली तो लोगों को लगा कि ये अपने दबंगअंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। लेकिन घर के अंदर प्रवेश करते ही सुम्बुल का गेम कहीं खो सा गया। और वह शालीन भनोट के पीछे पीछे नाचने लगी। इसकी वजह से पिछले वीकेंड के बारे में उनके पिता ने भी आकर उन्हें समझाया था। लेकिन इसका भी कोई असर इनपर देखने को नहीं मिला। कोई टास्क हो या घर का कोई मुद्दा कहीं भी इनका कोई भी ओपिनियन देखने को नहीं मिलता है। इसी के चलते अब शो के होस्ट सलमान खान इन्हें आड़े हाथों लेने वाले हैं।
सामने आए प्रोमो वीडियो में सुम्बुल को आइना दिखाते हुए सलमान खान (Salman Khan On Sumbul Tauqeer) कहते हुए नजर आ रहे हैं कि -"हर एपिसोड में सुम्बुल पीछे ही नजर आती हैं।" इसके साथ ही सलमान खान कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता को भी फटकारते नजर आएंगे। सुम्बुल की तरह ही अंकित भी शो में कुछ खास करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। जिसकी वजह से आज वो होस्ट के निशाने पर आने वाले हैं।