Bigg Boss OTT- Exclusive! नए सीजन में करण जौहर की जगह फराह खान करेंगी शो को होस्ट
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:07 AM
Bigg Boss OTT- टेलीविजन जगत का बड़ा रियलिटी शो ' बिग बॉस' सफलतापूर्वक अपने 15 सीजन पूरा कर चुका है। बिग बॉस की सफलता को देखते हुए पिछले साल शो के मेकर्स ने एक नए कांसेप्ट के साथ इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया था। बिग बॉस ओटीपी के नाम से लांच हुए इस शो का पहला सीजन काफी पॉपुलर हुआ था। अब इसके दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू हो गई है। शो का कंटेस्टेंट बनने के लिए कई बड़े सेलिब्रिटीज को कांटेक्ट भी किया जा चुका है।
पहले सीजन की विनर बनी थी दिव्या अग्रवाल -
बिग बॉस ओटीपी के पहले सीजन को बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था। पहले सीजन की विनर बनी थी दिव्या अग्रवाल (Bigg Boss OTT Season 1 winner Divya Agrawal), जबकि शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने रनर अप का खिताब जीता था। बाद में बिग बॉस ओटीपी से प्रतीक सहजपाल (Prateek Sahajpal), निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने बिग बॉस के 15 में सीजन में भी हिस्सा लिया।
अब शुरू होने वाला है दूसरा सीजन -
मेकर्स ने बिग बॉस ओटीपी (Bigg Boss OTT) के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि, दूसरे सीजन में करण जौहर शो को होस्ट नहीं करेंगे बल्कि उन्हें रिप्लेस करके फराह खान (Farah Khan replaces Karan Johar) इस सीजन की होस्ट बनेंगी। जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म Voot पर, दूसरा सीजन लांच होगा।