Bihar News : गुजरात के बाद बिहार में जहरीली शराब का कहर, 9 की मौत, 14 ने आंखें गंवाईं
भारत
RP Raghuvanshi
05 Aug 2022 04:33 PM
Chapra: छपरा। यह चिंता का विषय है कि देश के जिन राज्यों में शराब की बिक्री पर पाबंदी है, वहां जहरीली शराब कहर बनकर लोगों पर टूट रहा है। अभी हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गृह राज्य में जहरीली शराब से 50 लोगों की मौत से उठी चित्कार अभी खामोश नहीं हुई कि बिहार के छपरा में जहरीली शराब ने 9 लोगांे को अपना ग्रास बना लिया। इस हादसे में 30 लोग गंभीर रूप से बीमार हैं, जबकि 14 लोगों के आंखों की रोशनी चली गई है। स्वास्थ्य विभाग की घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे इलाके में ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दो अगस्त को पानापुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी, तभी जिले से दूसरी घटना सामने आई।
ताजा मामला छपरा के मकेर थाना क्षेत्र का है। यहां जहरीली शराब पीने से भाथा फुवरिया के रहने वाले चंदन महतो और कमल महतो की मौत हो गई थी, जबकि अन्य लोगों को इलाज पीएमसीएच में चल रहा था। देर रात आई जानकारी के अनुसार, पीएमसीएच में भर्ती 7 अन्य लोगों की मौत हो गई। जांच में पता चला है कि 14 लोगों की आखों की रोशनी चली गई है.
जहरीली शराब कांड के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल 30 लोगों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। पूरे गांव की ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट की जा रही है। इस घटना के बाद प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।