Bihar News : बिहार में आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़, पीएफआई से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार
Greater Noida News: Caught stealing aluminum railing on the side of the expressway
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:24 AM
Patna : पटना। एक बडे़ आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ कर बिहार की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने पटना के फुलवारी शरीफ इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें झारखंड पुलिस का एक रिटायर्ड दरोगा मोहम्मद जलालुद्दीन और दूसरा अतहर परवेज है। जानकारी तो यह भी है कि अतहर परवेज का भाई पटना के गांधी मैदान में हुए बम धमाके में शामिल था। पुलिस के मुताबिक दोनों संदिग्ध आतंकवादियों के तार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ;पीएफआईद्ध और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से जुड़े थे। यह दोनों सिमी आतंकवादियों के पक्ष में कानूनी लड़ाई लड़ते थे।
फुलवारी शरीफ के एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले दो महीने से आरोपी दूसरे राज्यों के लोग आ रहे थे। आने वाले लोग टिकट बुक करते समय और होटलों में रुकते समय नाम बदल रहे थे। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति फुलवारी शरीफ इलाके में आतंक की पाठशाला चला रहे थे। यह भी दावा किया जा रहा है कि अतहर ने 16 हजार रुपये के किराये पर मोहम्मद जलालुद्दीन के फुलवारी शरीफ में स्थित अहमद पैलेस को लिया था। वहीं से देश विरोधी मुहिम चलाता था। गिरफ्तार आतंकवादियों के पास से पीएफआई का झंडा, बुकलेट, पंपलेट और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं।
एसपी ने बताया कि इनके पास से बरामद इंडिया विजन 2047 शीर्षक से साझा किए गए 8-पृष्ठ के दस्तावेज का एक अंश के मुताबिक पीएफआई को विश्वास है कि अगर कुल मुस्लिम आबादी का 10 फीसदी इसके पीछे रैली करता है तो भी पीएफआई कायर बहुसंख्यक समुदाय को वश में कर लेगा और गौरव वापस लाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले की विस्तार से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस कुछ और गिरफ्तारियां कर सकती है।