Anoop Khanna- नोएडा के समाजसेवी अनूप खन्ना पर बन रही बायोपिक, शक्ति कपूर निभाएंगे मुख्य भूमिका

Picsart 22 05 14 15 45 28 226

दादी की रसोई के संस्थापक पर बायोपिक

locationभारत
userRP Raghuvanshi
calendar02 Dec 2025 12:53 AM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\n\nदादी की रसोई नोएडा (Dadi ki rasoi, Noida) के सेक्टर 29 स्थित गंगा शॉपिंग कंपलेक्स में है। यहां प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक सैकड़ों लोगों को मात्र ₹5 में देसी घी से बना हुआ शुद्ध, स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना खिलाया जाता है। नोएडावासियों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है कि यहां के एक समाजसेवी पर बायोपिक बन रही है।\n

KBC 12 में हॉट सीट पर नजर आ चुके हैं अनूप खन्ना -

\nनोएडा के समाजसेवी अनूप खन्ना (Anoop Khanna in KBC) टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठ चुके हैं। कौन बनेगा करोड़पति में शुक्रवार को प्रसारित होने वाले स्पेशल एपिसोड में यह बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ हॉट सीट पर पहुंचे थे।\n\nअपनी समाज सेवा की भावना से अनूप खन्ना अब सिर्फ नोएडा ही नहीं बल्कि धीरे-धीरे पूरे देश के जाने-माने चेहरे बन रहे हैं। इनके द्वारा चलाई जा रही दादी की रसोई (Dadi ki rasoi) धीरे-धीरे पूरे देश की पहचान बनती जा रही है। अब इन पर बन रही बायोपिक से पूरे देश को प्रेरणा मिलेगी और लोगों में समाज सेवा की भावना जागृत होगी।\n

डायरेक्टर आशुतोष उपाध्याय के निर्देशन में बन रही अनूप खन्ना की बायोपिक -

\nजाने-माने डायरेक्टर आशुतोष उपाध्याय (Director Ashutosh Upadhyay) के निर्देशन में, नई किरण संस्था के 'कलवारी टूल्स प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन हाउस' (Kalwari tools pvt ltd production house) के बैनर तले बन रही है नोएडा के समाजसेवी अनूप खन्ना की बायोपिक। अनूप खन्ना की बायोपिक का नाम है 'दादी की रसोई' (Dadi Ki Rasoi)। इस बायोपिक  में शक्ति कपूर ने मुख्य किरदार निभाया है।\n\nदरअसल नई किरण एनजीओ (Nai Kiran NGO) के हेड जगदीश चंद्र ने यह निर्णय लिया है कि वह देश के बड़े समाजसेवियों की बायोपिक बनाएंगे। इस कड़ी में उन्होंने सबसे पहले नोएडा के अनूप खन्ना को चुना है। इस फिल्म की शूटिंग नोएडा में ही की गई है। शूटिंग का शेड्यूल तीन से चार दिनों का था। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का ट्रेलर मई महीने के आखिरी तक रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म जून महीने के आखरी तक रिलीज हो जाएगी।\n
The Family Man Season 3- रिलीज डेट, प्रीमियर जानें और भी बहुत कुछ
","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2022/05/Picsart_22-05-14_15-45-28-226.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2022/05/Picsart_22-05-14_15-45-28-226.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2022-05-14T21:35:29+05:30","dateModified":"2025-12-02T00:53:10+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"दृष्टिकोण"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि