BJP है सबसे अमीर पार्टी, यहां जानिये किस दल के पास है कितनी रकम
bjp
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:38 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:38 AM
नई दिल्ली. भाजपा (BJP) देश की सबसे अमीर पार्टी है. भाजपा की ओर से वित्त वर्ष 2019-20 में 4,847.78 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की गई है. जो सभी राजनीतिक दलों (Political Party Assets) में सर्वाधिक है. भाजपा के बाद दूसरे स्थान पर बसपा है. उसके पास 698.33 करोड़ रुपये की संपत्ति है. कांग्रेस ने 588.16 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की है.
यह दावा द एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है. एडीआर (ADR Report) ने अपनी यह रिपोर्ट 2019-20 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों की संपत्ति और देनदारियों के विश्लेषण करने पर तैयार की है. विश्लेषण के अनुसार वित्तीय वर्ष के दौरान 7 राष्ट्रीय और 44 क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित कुल संपत्ति क्रमशः 6,988.57 करोड़ रुपये और 2,129.38 करोड़ रुपये थी.
एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया कि 7 राष्ट्रीय दलों में सबसे अधिक संपत्ति भाजपा (BJP) के पास है. भाजपा की संपत्ति 4847.78 करोड़ रुपये है. बसपा की संपत्ति 698.33 करोड़ रुपये है. कांग्रेस की ओर से 588.16 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की गई है. 44 क्षेत्रीय दलों में से, शीर्ष 10 पार्टियों की संपत्ति 2028.715 करोड़ रुपये या उन सभी द्वारा घोषित कुल का 95.27 प्रतिशत थी.
वित्तीय वर्ष 2019-20 में, क्षेत्रीय दलों में, समाजवादी पार्टी द्वारा सबसे अधिक संपत्ति 563.47 करोड़ रुपये (26.46 प्रतिशत) घोषित की गई, इसके बाद टीआरएस ने 301.47 करोड़ रुपये और अन्नाद्रमुक ने 267.61 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की. वित्तीय वर्ष 2019-20 में क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित कुल संपत्ति में सावधि जमा/एफडीआर का हिस्सा सबसे ज्यादा 1,639.51 करोड़ रुपये (76.99 प्रतिशत) था.
FIR Against Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी पर FIR हुई दर्ज, ब्रा वाले बयान पर फंसी एक्ट्रेस
वित्तीय वर्ष के लिए एफडीआर/सावधि जमा श्रेणी के तहत भाजपा (BJP) और बसपा ने क्रमश: 3,253.00 करोड़ रुपये और 618.86 करोड़ रुपये की घोषणा की जो सभी राष्ट्रीय दलों में पहले और दूसरे स्थान पर रहे, जबकि जबकि कांग्रेस ने 240.90 करोड़ रुपये इस श्रेणी में घोषित किए. क्षेत्रीय दलों में सपा (434.219 करोड़ रुपये), टीआरएस (256.01 करोड़ रुपये), अन्नाद्रमुक (246.90 करोड़ रुपये), द्रमुक (162.425 करोड़ रुपये), शिवसेना (148.46 करोड़ रुपये), बीजद (118.425 करोड़ रुपये) जैसे राजनीतिक दल एफडीआर/सावधि जमा के तहत उच्चतम संपत्ति घोषित करने वालों में शामिल हैं.
एडीआर के मुताबिक, 'राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने वित्त वर्ष 2019-20 में 74.27 करोड़ रुपये की कुल देनदारियों की घोषणा की. राष्ट्रीय दलों ने उधार के तहत 4.26 करोड़ रुपये और अन्य देनदारियों के तहत 70.01 करोड़ रुपये की घोषणा की. वित्त वर्ष 2019-20 में, कांग्रेस ने 49.55 करोड़ रुपये (66.72 प्रतिशत) की अधिकतम कुल देनदारियों की घोषणा की, उसके बाद एआईटीसी ने 11.32 करोड़ रुपये (15.24 प्रतिशत) की देनदारी की घोषणा की.'