Bhupinder Singh- नहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर सिंगर भूपिंदर सिंह
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:47 AM
Bhupinder Singh- बॉलीवुड की एक मशहूर आवाज अब हमारे बीच नहीं रही। 82 साल की उम्र में सिंगर और गजल गायक भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) का हुआ निधन। वो पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। करीब 10 दिन पहले तबियत खराब होने की वजह से इन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। खबरों की माने तो उनके पेट में कुछ इन्फेक्शन हो गया था, इसके साथ ही उन्हें corona भी हो गया था। 18 जुलाई की सुबह उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया। शाम 7 बजकर 45 मिनट कार्डियक अरेस्ट यानी दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिंगिंग के छेत्र में इन्होंने अभूतपूर्व योगदान दिया है। इन्होंने बॉलीवुड में कई ऐसे गाने गाए हैं, जिन्हे हम कभी नही भूल पाएंगे। प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया से लेकर मेरा रंग दे बसंती चोला तक इनका गाया हुआ हर गाना सबके दिलों में बसता है।
अपने करियर की शुरुआत में भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) जी All India Radio में परफॉर्म किया करते थे। 1962 में म्यूजिक डायरेक्टर मदन मोहन ने उन्हे गाते हुए सुना, जिसके बाद बिना इंतजार किए उन्होंने इन्हें मुंबई बुला लिया। भूपिंदर सिंह ने पहला गाना, मोहम्मद रफी और मन्ना डे जैसे सिंगर्स के साथ फिल्म हकीकत में "होके मजबूर उसने मुझे बुलाया होगा" गाया। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। 1980 में भूपिंदर सिंह ने मिताली मुखर्जी से शादी कर ली थी। मिताली एक बांग्लादेश की सिंगर हैं। इस कपल ने साथ मिलकर कई गजलें गाईं और लाइव परफॉरमेंस कर लोगों का दिल जीता। भूपिंदर सिंह जी तो अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन वो अपने पीछे अपनी आवाज का खजाना छोड़ कर गए हैं,जिसकी वजह से वो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।