BrahMos supersonic cruise Missile- सतह से सतह मार करने वाली मिसाइल का भारत में सफल परीक्षण
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण
भारत
चेतना मंच
24 Mar 2022 05:30 PM
BrahMos supersonic cruise Missile- भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल, ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया जा चुका है। इस मिसाइल का परीक्षण अंडमान और निकोबार (Andaman and Nicobar) द्वीप समूह में किया गया। मिसाइल के परीक्षण के दौरान परीक्षण स्थल पर एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी (Air chief Marshal Vivek Ram Chaudhari)के साथ रक्षा अधिकारी मौजूद थे। मिसाइल का परीक्षण सफल रहा और मिसाइल अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने में कामयाब हुई।
चीफ मार्शल ने मिसाइल के सफल परीक्षण की दी बधाई -
सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल के परीक्षण के दौरान स्थल पर मौजूद एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने मिसाइल के सफल परीक्षण की बधाई दी। इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद देश की मारक क्षमता बढ़ जाएगी। BrahMos दो शब्दों Brah व Mos से मिलकर बना है जिसमें Brah का मतलब है- ब्रह्मपुत्र जो कि एक नदी का नाम है व Mos का मतलब है मोस्कवा जो रूस में बहने वाली एक नदी का नाम है। भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम ब्रह्मा ब्रह्मोस एयरोस्पेस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (Brahmos aerospace supersonic cruise missile) का निर्माण करता है। यह मिसाइल इस सदी की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक है।
क्या है ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की खासियत -
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (BrahMos supersonic cruise Missile) को पनडुब्बियों, जलपोत, विमान तथा भूतल पर स्थित प्लेटफार्म से प्रक्षेपित किया जा सकता है। यह मिसाइल 2.8 ध्वनि के गति से भी 3 गुना तेज रफ्तार से प्रक्षेपित की जा सकती है। इसके साथ इस मिसाइल को इस तरह से तैयार किया गया है कि यह दुश्मन के रडार से आसानी पूर्वक बच निकलने में सफल रहेगी। पहले इस मिसाइल को 300 किलोमीटर के लक्ष्य को भेदने की क्षमता के साथ तैयार किया गया था। बाद में इस क्षमता को बढ़ाकर 350 से 400 किलोमीटर कर दिया गया। अब इसके 800 किलोमीटर वाले वेरिएंट पर काम किया जा रहा है। यह मिसाइल 4300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दुश्मन के ठिकानों पर प्रहार कर सकती है।