Breaking News- एनटीपीसी पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में किसान और पुलिस में हुआ टकराव, देखें वीडियो
भारत
चेतना मंच
02 Nov 2022 12:34 AM
Greater Noida- ग्रेटर नोएडा में एनटीपीसी (NTPC) पर चल रहे भारतीय किसान परिषद के विरोध प्रदर्शन के मामले में पुलिस और किसानों के बीच हुआ टकराव। विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों और महिलाओं को रोकने के लिए पुलिस ने किया बल का प्रयोग। विरोध प्रदर्शन के लिए जुटी भीड़ पर पुलिस ने पानी की बौछार के साथ किया बल का प्रयोग। इसी मामले में पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। जो इस समय की एक बड़ी खबर बनी हुई है।
कल से चल रहा विरोध प्रदर्शन -
दरअसल ग्रेटर नोएडा में दादरी के विद्युत उत्पादन संयंत्र लगाने के लिए 35 साल पहले केंद्र सरकार ने आसपास के इलाकों के 23 गांव की जमीन का अधिग्रहण किया था। इस मामले में लगातार किसान अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर समय-समय पर विरोध प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इस मामले में किसानों का कहना है कि सरकार ने जब गांव की जमीन का अधिग्रहण किया था, उस समय तमाम वादे किए थे जो अब तक पूरे नहीं हुए हैं। समय-समय पर भारतीय किसान परिषद द्वारा सरकार से अपनी मांगों को उठाया जाता है।
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221101-WA0013.mp4"][/video]
इसी मुद्दे पर भारतीय किसान परिषद के देखरेख में पिछले 2 दिन से ग्रेटर नोएडा के नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) के बाहर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। 31 अक्टूबर सोमवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में भीड़ दादरी स्थित एनटीपीसी की टाउनशिप में पहुंची हुई थी। इस भीड़ में किसान, युवा और महिलाएं शामिल थी। टाउनशिप के बाहर जमा हुई इस भीड़ का नेतृत्व नोएडा के किसान नेता सुखबीर खलीफा कर रहे हैं। 2 दिन से चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में मंगलवार की शाम किसानों ने ये विरोध प्रदर्शन और भी तेज कर दिया। एनटीपीसी पावर प्लांट (NTPC) के सामने एकत्रित हुई भीड़ दादरी कस्बे की ओर बढ़ने लगी, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया। भीड़ को रोकने के लिए जब पुलिस ने बल का प्रयोग करना शुरू किया तो, विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई महिलाओं ने प्रदर्शन का मोर्चा संभाल लिया, और दादरी कस्बे की तरफ बढ़ने लगी। यहां तक की पुलिस की चेतावनी के बाद भी पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए गए। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की बौछार की। इसके बाद भी जब प्रदर्शनकारी रुकने का नाम नहीं ले रहे थे, तब पुलिस ने लाठी चार्ज करना शुरू किया। जिसके बाद मची भगदड़ की वजह से कई लोगों को चोटें भी आई। कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें दादरी अस्पताल पहुंचाया गया है।
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221101-WA0014.mp4"][/video]