Budget 2022 : पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय बजट की तैयारी की जा रही है। आगामी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। इस बजट में ही अब रेल बजट भी शामिल होता है। ऐसे में लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी है कि आखिर इस बजट में सरकार रेल यात्रियों को क्या तोहफा दे सकती है।
विभिन्न न्यूज एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार इस बात की उम्मीद बेहद कम है कि वित्त मंत्री यात्री किराए में किसी भी तरह की छूट की घोषणा करें।
[caption id="attachment_15491" align="alignnone" width="462"]
Budget 2022[/caption]
रेलवे को घाटे से उबरने के लिए रेलवे यात्री किराया बढ़ाने के बजाए अन्य उपाय कर सकती है।
वित्त मंत्री बजट में कई नई रेल सुविधाओं का ऐलान कर सकती है।
सरकार इस बार रेल बजट में बढ़ोतरी की जा सकती है।
बजट में वित्त मंत्री देश के 500 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प को लेकर भी घोषणा कर सकती हैं।
Read Also- Teacher Recruitment 2022- 32,000 पदों पर भर्तियां, जल्द करे आवेदनस्टेशनों की साफ-सफाई, उसकी कायाकल्प को लेकर कई घोषणाएं की जा सकती है।
स्टेशनों पर बिजली और डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए बजट में ऐलान किए जा सकते हैं।
हाइड्रोजन, बायोफ्यूल और सोलर एनर्जी पर निर्भरता बढ़ाने के लिए बजट में घोषणा की जा सकती है।