
bulldozer campaign देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर (bulldozer campaign) चलाए जाने के बाद अब दक्षिणी दिल्ली का नंबर है। दक्षिणी दिल्ली के अलग अलग इलकों में बुलडोजर (bulldozer campaign) चलाने को लेकर नगर निगम की ओर से कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। आगामी दस दिनों के भीतर पूरा रूट चार्ट तैयार कर लिया जाएगा, जिसके बाद अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार आगामी 6 मई को ओखला और 9 मई को शाहीन बाग में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाएगा। आपको बता दें कि विगत 20 अप्रैल को दक्षिणी दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यान ने एक बैठक के बाद बताया था कि सरकारी जमीन, सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि जहां जहां पर अवैध अतिक्रमण और निर्माण है, वहां रहने वाले लोगों को पहले नोटिस दिया जाएगा और इसके बाद अवैध निर्माण हटाया जाएगा।
इसी कार्ययोजना के तहत दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने पूरी कार्ययोजना तैयार करते हुए आज से अभियान शुरू कर गया है। बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण और अतिक्रमण को गिराया जाएगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस की सहायता भी ली जाएगी और अतिरिक्त फोर्स को साथ लेकर इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
तैयार किए गए रुट चार्ट के अनुसार 4 मई को एमबी रोड पर करणी सिंह शुटिंग रेंज के आसपास। 5 मई को कालिंदी कुंज मेन रोड पर कालिंदी कुंज पार्क से जामिया नगर पुलिस स्टेशन तक। 6 मई को श्रीनिवासपुरी प्राइवेट कालोनी से ओखला रेलवे स्टेशन, गांधी कैंप तक। 9 मई को शाहीन बाग मेन रोड जी ब्लॉक और जसोला कनल से कालिंदी कुंज पार्क तक।
10 मई को न्यू फ्रेंडस कालोनी से गुरुद्वारा रोड पर बौध धर्म मंदिर और उसके आसपास। 11 मई को लोधी कालोनी से मेहरचंद मार्किट, साई बाबा मंदिर और उसके आसपास। 12 मई को धीरसेन, इस्कॉन मंदिर रोड, कालका देवी मार्ग और उसके आसपास तथा 13 मई को खड्डा कालोनी और उसके आसपास के इलाको से अतिक्रमण हटाया जाएगा।