Delhi news- अवैध निर्माण पर दिल्ली कल्याणपुरी में चला बुलडोजर
दिल्ली में चला बुल्डोजर
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:40 AM
Delhi News- दिल्ली कल्याणपुरी में एक बार फिर से अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,AAP के विधायक जब विरोध करने पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
मंगलवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम (Delhi Nagar Nigam) की रिठाला में हुई कार्यवाही के बाद, अब आज पूर्वी दिल्ली के कल्याण पूरी में अवैध निर्माण पर नगर निगम का बुल्डोजर चला है। अतिक्रमण को हटाने के लिए चलाए जा रहे बुल्डोजर को रोकने के लिए आए आप पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार (AAP Vidhayak Kuldeep Kumar) को हिरासत में ले लिया गया है।
17 मई को रिठाला में हुआ था अतिक्रमण हटाने का काम-
मंगलवार 27 मई को उत्तरी दिल्ली नगर निगम (Delhi Nagar Nigam) ने रिठाला में अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की थी। हालांकि अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर आता देख जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले खुद ही अपना सामान लेकर भाग खड़े हुए। बाद में नगर निगम द्वारा कई घंटों तक वहां पर साफ सफाई का काम जारी रहा। नगर निगम आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि रिठाला में हुई नगर निगम की कार्यवाही के दौरान 800 मीटर क्षेत्र के अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। रिठाला मेट्रो पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों की मदद से अतिक्रमण हटाने का काम संपन्न हो पाया।
संजय गोयल के मुताबिक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाने का काम अभी आगे भी जारी रहेगा।
अतिक्रमण हटाने के मामले में आप विधायक कुलदीप कुमार का कहना है कि लोगों के पास अपने निर्माण से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद है लेकिन फिर भी नगर निगम का बुलडोजर लोगों के निर्माण को हटाने का काम कर रहा है। आज अतिक्रमण को हटाने के विरोध में पहुंचे कुलदीप कुमार को हिरासत में ले लिया गया है।