Stock Market: बाजार ने खुलने के बाद बनाई बढ़त, सेंसेक्स ने 509 अंक की लगाई छलांग
Source: Business Today
भारत
चेतना मंच
13 May 2022 04:33 PM
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) की बात करें तो हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बढ़त के साथ कारोबार जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 509 पॉइंट से अधिक की तेजी करने के बाद 53,439 के करीब कारोबार जारी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 176 पॉइंट की बढ़त के साथ 15984।
सेंसेक्स (Stock Market) ने सुबह 636 अंकों की बढ़त के साथ 53,566 पर खुलकर ट्रेडिंग शुरू किया जबकि निफ्टी 169 अंकों की मजबूती के साथ 15,977 पर खुलकर कारोबार शुरू किया। बाजार के बढ़त पर खुलने के बाद ग्लोबल मार्केट के पॉजिटिव मूव की वजह से निवेशकों ने खरीदारी का सिलसिला बनाए रखा।
ये 15,950 के करीब पर कारोबार हो रहा है। सबसे ज्यादा तेजी मेटल, ऑटो, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में पहुंच गई है। टाटा मोटर्स करीब 7.5% बढ़ने के बाद 400 रुपए पर कारोबार जारी है।
मिडकैप और स्मॉलकैप में भी हुई बढ़त
BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी के साथ कारोबार चल रहा है। मिडकैप इंडेक्स 459 पॉइंट या 2.12% की तेजी के साथ 22,104 के करीब कारोबार हो रहा है। स्मॉलकैप इंडेक्स 535 पॉइंट या 2.14% की बढ़त करने के बाद 25,530 के करीब कारोबार हो रहा है।
मिडकैप में सबसे अधिक 10% की तेजी आरबीएल बैंक के स्टॉक में होना शुरु हो गई है। आईआरसीटीसी, अडाणी पावर और रुचि सोया में बात करें तो करीब 5% की तेजी हो चुकी है। स्मॉलकैप में SEPC, रतन इंडिया, टाटा एलेक्सी, साउथ इंडियन बैंक में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है।
सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में
NSE पर बात करें तो 11 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार जारी है। सबसे अधिक 3.27% की तेजी निफ्टी मीडिया में हो चुकी है। निफ्टी ऑटो भी 2.54% बढ़ने के बाद कारोबार कर रहा है। निफ्टी मेटल और पीएसयू बैंक में 2.50% की तेजी हो रही है। निफ्टी फार्मा में 2.33% और निफ्टी एफएमसीजी में 2.06% की बढ़त हो चुकी है।
एसबीआई, टेक महिंद्रा, आयशर मोटर्स, एचएएल, बैंक ऑफ बड़ौदा, बंधन बैंक, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, अल्केम लेबोरेटरीज, लिंडे इंडिया, आरईसी, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, सीईएससी, नजारा टेक्नोलॉजीज और इमामी के अलावा कंपनियों में शामिल हो गए हैं जो आज चौथी तिमाही के नतीजे घोषित करने जा रही है।